ASANSOL

जिले में 2.63 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े : मलय

बंगाल मिरर, आसनसोल : ASANSOL नगर निगम के वार्ड संख्या 48 और 49 के बुधा शिव मंदिर समीप श्रम विभाग की और से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य के श्रम, विधि व कानून मंत्री मलय घटक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर श्रम विभाग के अतिरिक्त श्रमायुक्त, संयुक्त श्रमायुक्त, तृणमूल नार्थ ब्लॉक एक के अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी, पार्षद अल्पना बनर्जी आदि मौजूद रहे। इस दौरान 154 असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों में सामाजिक सुरक्षा कार्ड का वितरण किया गया और 7 को दिया गया पेंशन।

जिले में 2.63 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े : मलय
Minister Moloy Ghatak address event at asansol

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में गरीबों को सुविधा पहुँचाने के लिए 44 जनहित योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लागु किया। कोरोना महामारी, लॉकडाउन और अम्फन में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया की सामाजिक सुरक्षा योजना में जुड़ने के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है। इस योजना में जुड़ने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, शादी और डेथ बेनिफिट का लाभ मिलता है। पश्चिम बर्धवान जिले में अब तक दो लाख 63 हजार लोगों में सामाजिक सुरक्षा कार्ड का वितरण किया गया है। सामजिक सुरक्षा योजना का लाभ सभी को मिल रहे है।