ASANSOLPoliticsRANIGANJ-JAMURIA

कल कौन-कौन जायेंगे BJP में, रहेगी नजर

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए बस रानीगंज में सभा करने आ रहे हैं कल कौन-कौन जायेंगे BJP में, रहेगी नजर। विभिन्न हिस्सों में इसे लेकर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया । जामुड़िया मंडल दो भाजपा की ओर से रविवार को प्रचार अभियान चलाया गया।21 दिसम्बर को रानीगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलिप घोष की मौजूदगी में “ज्वाइनींग मेला” तथा “आर नय अन्याय” स्लोगॉन के साथ जामुडिया मंडल दो के विभिन्न क्षेत्रों में माईकिंग किए जाने के साथ ही परसिया में  पथसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा जामुडिया मंडल दो सचिव विष्णु नेवार ने कहा कि 21 दिसम्बर को रानीगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलिप घोष की मौजूदगी में सैकड़ों तृणमूल कांग्रेस के नेता समर्थक भाजपा का दामन थामेंगे इसलिए इसे ज्वाइनींग मेला का नाम रखा गया है।उन्होंने कहा कि आर नाइ अन्याय कर्मसूची के तहत तृणमूल कांग्रेस द्वारा किसी भी अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का मनोबल तोड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता पुलिस का इस्तेमाल करते हुए भाजपा के लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है तथा मारपीट एव हमला चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एव दुर्निती के सहारे तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने आम जनता का पैसा लूट अपने ऐस और आराम का सभी व्यवस्था कर चुके है।कुछ वर्ष पहले जो तृणमूल कांग्रेस नेता साइकिल पर चलते थे आज उनके पास चार-चार लक्जरी गाड़ी है तथा करोडों रूपये के मालिक बन बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता अब सचेत हो गई है तथा इनके असली रूप को जान चुकी है।जनता अपने साथ हुए लूट,अन्याय एव धोखा का बदला सटीक समय पर लेगी।राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया गया जिसका नुकसान राज्य की जनता को हुआ।वही ऐसी जनता विरोधी सरकार को राज्य से उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है।

इस दौरान भाजपा जामुडिया मंडल दो अध्यक्ष गौतम मंडल,उपाध्यक्ष बनारसी पासवान, जामुडिया मंडल दो के महासचिव रंजीत दाग,गोरांग गोराई,ब्लाक सचिव पर मिला देवी,विष्णु नेवार,एससी मोर्चा महासचिव अध्यक्ष मानीक बाउरी,एससी मोर्चा महासचिव रामपाल बाउरी,ओबीसी मोर्चा महासचिव समीर मंडल,ओबीसी मोर्चा महासचिव राहुल बाउरी, ,युवा मोर्चा के लिचुमय मंडल,किसान मोर्चा के महासचिव राहुल चौबे,जिला सदस्य ज्योति लोहार,शक््ति प्रमुख सुनील बाउरी,राजीव बाउरी,कोर कमेटी सदस्य मंंत्रीमय उस्थित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उसी क्रम में रविवार को आसनसोल भाजपा मंडल 3 की ओर से गोपालपुर में नुक्कड़ सभा की गयी। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला नेता राम अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में भाजपा के जनाधार को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के द्वारा मारा पीटा जा रहा है। भाजपा समर्थकों की हत्याएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में और अन्याय को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मंडल 3 के अध्यक्ष सुदीप गुहारॉय, कुंतल सेनगुप्ता आदि उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!