ASANSOLASANSOL-BURNPUR

CLEAN ASANSOL अभियान कल से

बंगाल मिरर, आसनसोल ः CLEAN ASANSOL अभियान कल से। आसनसोल नगरनिगम की ओर से आगामी 6 से 12 फरवरी तक क्लीन आसनसोल अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर निगमायुक्त नितिन सिंघानिया की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में बैठक की गई।बैठक में चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक, पूर्णशशि राय, अंजना शर्मा, श्याम सोरेन, दिव्येंदु भगत समेत सभी बोरो के अभियंता मौजूद थे।

CLEAN ASANSOL

इस संबंध में निगमायुक्त नितिन सिंघानिया ने बताया कि 6 से 12 फरवरी तक सप्ताहव्यापी क्लीन आसनसोल अभियान चलेगा। 6 को भव्य रुप से इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके बाद सभी 106 वार्डों में सघन सफाई अभियान चलेगा। इस बड़े नालों (हाईड्रेन) की सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़क की सफाई की जाएगी। कहीं कचरे का ढेर जमा है, तो उसकी सफाई की जाएगी।

इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर जहां जरूरत है, वहां पेड़ों की छंटाई कराई जाएगी। इस दौरान निगम की पूरी टीम हर क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। शहर में जो भी प्रतिमा, पार्क हैं, उनकी सफाई की जायेगी। उनके रखरखाव को लेकर विशेष इंतजाम किये जायेंगे। सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव को विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दिन घाघरबूढ़ी में नवनिर्मित कम्यूनिटी हाल का उद्घाटन भी किया जायेगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *