ASANSOL

जून में उपलब्ध होंगे 12 करोड़ वैक्सीन, 24 घंटों में 27 लाख नागरिकों को वैक्सीन


बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता :  कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 21,58,18,547 से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभियान के 136वें दिन 27 लाख से अधिक (27,80,058) लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 18-44 आयुवर्ग के नागरिकों के कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में कुल 02 करोड़, 02 लाख, 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है। अब तक लगाई गई कुल वैक्सीन में से 17.09 करोड़ नागरिकों को पहली डोज, जबकि 4.48 करोड़ नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है।


1 जून की सुबह 10 बजे तक लगी वैक्सीन का 35.3% भाग 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों को, 42.9% भाग 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को और 21.7% भाग 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को लगाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में केवल 5 राज्य ऐसे हैं, जहाँ 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश हैं।


देश में चल रहे टीकाकरण का कुल आंकड़ा (31 मई तक)(21,58,18,547)
हेल्थ केयर वर्कर्सपहली खुराक (98,83,778), दूसरी खुराक (67,87,633)
फ्रंट लाइन वर्कर्सपहली खुराक (1,56,67,311), दूसरी खुराक (85,21,965)
आयु वर्ग 18-44 वर्षपहली खुराक (2,02,10,889)दूसरी खुराक (23,491)
आयु वर्ग 45-60 वर्षपहली खुराक (6,64,02,012), दूसरी खुराक (1,07,15,693)
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक (5,88,31,736), दूसरी खुराक (1,87,74,039)
कुल खुराक21,58,18,547


राज्यवार यह रहा आंकड़ा

राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 2 करोड़, 25 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 70 लाख, यूपी में 1 करोड़, 83 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 71 लाख, उत्तराखंड में 29.18 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 54.09 लाख, पुड्डुचेरी में 2.69 लाख, लद्दाख में 1.59 लाख और लक्षदीप में 33 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.36 करोड़, केरल में 94.02 लाख, आंध्र प्रदेश में 98.63 लाख, तमिलनाडु में 90.94 लाख, ओडिशा में 78.56 लाख और तेलंगाना में 60.58 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 4.57 लाख, मेघालय में 4.65 लाख, त्रिपुरा में 16.10 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 3.33 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।


https://www.mygov.in/covid-19/


बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ


1) बीते 24 घंटे में ठीक हुए मरीज: 2,55,287, कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या: 2,59,47,6292) किये गए टेस्टों की संख्या: 19,25,374, कुल टेस्टों की संख्या: 34,67 करोड़3) साप्ताहिक पॉजीटिव रेट: 9.04%4) कुल कोविड लैब्स की संख्या: 2,590 (1,264 सरकारी, 1,326 सरकारी)5) राष्ट्रीय रिकवरी रेट: 92.09%6) मृत्यु दर: 1.18%7) एक्टिव केस: 20,26,092

बीते 24 घंटों में लगाई गई वैक्सीन का आंकड़ा


हेल्थ केयर वर्कर्सपहली खुराक (14,971)दूसरी खुराक (10,734)
फ्रंट लाइन वर्कर्सपहली खुराक (68,529)दूसरी खुराक (24,395)
आयु वर्ग 18-44 वर्षपहली खुराक (12,23,596)दूसरी खुराक (13,402)
आयु वर्ग 45-60 वर्षपहली खुराक (6,94,275)दूसरी खुराक (1,39,156)
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक (2,73,953)दूसरी खुराक (89,490)
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 23 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं

1 जून तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार ने अब तक 23 करोड़ से अधिक (23,18,36,510) वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 2 करोड़, 1 लाख+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 74 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 60 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 62 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 34 लाख+, कर्नाटक को 1 करोड़, 18 लाख+ और मध्य प्रदेश को 1 करोड़, 07 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.57 करोड़ से अधिक (1,57,74,331) खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है।

जून में 12 करोड़ टीके उपलब्ध कराएगी सरकार


जून 2021 में राज्यों और केंद्र शसित प्रदेशों को टीकों की लगभग 12 करोड़ (11,95,70,000) डोज उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि टीकाकरण अभियान और तेजी से किया जा सके। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया गया कि घरों के पास टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाएँ और जनता में इन केन्द्रों के उपयोग के लिए जागरूकता सृजन अभियान चलाये जाएँ। इस सम्बन्ध में 31 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने समीक्षा की।

Leave a Reply