LatestNational

CSIR : ‘आत्मनिर्भर भारत’ के साथ ‘सशक्त भारत’ का संकल्प: पीएम मोदी

सीएसआईआर(CSIR) सोसायटी की बैठक की पीएम ने की अध्यक्षता


बंगाल मिरर, एस सिंह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi )ने एक साल में कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया के दूसरे देशों में होने वाली खोजों के लिए भारत को सालों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज हमारे देश के वैज्ञानिक (CSIR) उतनी ही तेज गति से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट ने भले ही हमारी गति को धीमा कर दिया हो, लेकिन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के साथ ‘सशक्त भारत’ हमारा संकल्प बना हुआ है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पीएम मोदी ने कोरोना को सदी की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि मानवता पर जब भी कोई बड़ा संकट आता है, तो विज्ञान ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं।

CSIR

देश के वैज्ञानिक विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर रहे हैं काम

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीती शताब्दी का अनुभव है कि जब पहले कोई खोज दुनिया के दूसरे देशों में होती थी, तो भारत को उसके लिए कई-कई साल का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज हमारे देश के वैज्ञानिक दूसरे देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, उतनी ही तेज गति से काम कर रहे हैं।”देश में टेक्नोलॉजी छू रहा ऊंचाइउन्होंने कहा कि किसी भी देश में साइंस और टेक्नोलॉजी उतनी ही ऊंचाइयों को छूती है, जितना बेहतर उसका इंडस्ट्री और मार्केट से संबंध होता है। हमारे देश में सीएआईआर विज्ञान, सोसाइटी और इंडस्ट्री की इसी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक संस्थागत व्यवस्था का काम करता है। 

देश कई क्षेत्रों में कर रहा है विकास

उन्होंने कहा कि हमारी इस संस्था ने देश को कितनी ही प्रतिभाएं दी हैं, कितने ही वैज्ञानिक दिये हैं। शांति स्वरूप भटनागर जैसे महान वैज्ञानिक ने इस संस्था को नेतृत्व दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत, एग्रीकल्चर से एस्ट्रोनॉमी तक, आपदा प्रबंधन से रक्षा प्रौद्योगिकी तक, वैक्सीन से वर्चुअल रियलिटी तक, बायोटेक्नोलॉजी से लेकर बैटरी टेक्नोलॉजी तक, हर दिशा में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है।

उन्होंने कहा कि आज भारत सतत विकास और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। आज हम सॉफ्टवेयर से लेकर सेटेलाइट तक, दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं, दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं।गौरतलब हो कि सीएसआईआर CSIR सोसाइटी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग का हिस्सा है। इसकी गतिविधियों का संचालन देश भर में फैली 37 प्रयोगशालाओं और 39 आउटरीच केंद्रों के जरिये किया जाता है। विख्यात वैज्ञानिक, उद्योगपति तथा वैज्ञानिक मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी सोसाइटी का हिस्सा है, जिसकी बैठक वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है।(इनपुट-हिन्दुस्थान समाचार)

read also “देखो मगर प्यार से…. कोरोना डरता है? वैक्सीन की मार से” 

Leave a Reply