ASANSOLASANSOL-BURNPUR

SAIL-ISP कर्मियों और परिजनों को लगेगी वैक्सीन

बंगाल  मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : सेल आईएसपी  SAIL-ISP कर्मियों के टीकाकरण को लेकर आखिरकार सेल प्रबंधन की नींद खुली। शुक्रवार को यूनियनों के साथ हुई बैठक में प्रबंधन की ओर से बताया गया कि बर्नपुर स्टेडियम में सात जून से सेल आईएसपी के सभी कर्मियों, ठेका कर्मियों और उनके परिजनों का टीकाकरण किया जायेगा। प्रत्येक दिन लगभग एक हजार टीका दिया जायेगा।

(Vaccine Update)

 इंटक नेता श्रीकांत साह एवं गुरदीप सिंह उर्फ सन्नी ने बताया कि यूनियन द्वारा काफी समय से यह मांग की जा रही थी कि सभी कर्मियों के लिए सेल प्रबंधन टीकाकरण की व्यवस्था करे। आज सभी यूनियनों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी इडी अनूप कुमार की ओर से दी गई। उन्होंने सभी यूनियनों के साथ बैठक में यह जानकारी दी है। टीकाकरण को लेकर बर्नपुर स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में इस्पातकर्मियों ने लगातार कार्य किया है। बड़ी संख्या में इस्पात कर्मी इस दौरान कोरोना की चपेट में आये। कई अधिकारी और कर्मियों को जान भी गंवानी पड़ी है। सभी कर्मियों और परिजनों के टीकाकरण कराये जाने से कर्मियों में खुशी है। 

Leave a Reply