ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

Independence Day : 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शिल्पांचल में शान से लहराया तिरंगा

बंगाल मिरर, शिल्पांचल टीम :  Independence Day : 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शिल्पांचल में शान से लहराया तिरंगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिल्पांचल में सुबह से उत्साह देखा गया। पश्चिम बर्दवान प्रेस क्लब में 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने ध्वजारोहण किया। मौके पर गुरु सिंह चौधरी, हरिनारायण अग्रवाल समेत तमाम पत्रकार मौजूद थे। मंत्री ने इसके बाद दर्जनों स्थानों पर ध्वजारोहण किया। डीएम कार्यालय में जिला शासक विभु गोयल ने ध्वजारोहण किया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में पुलिस कमिश्नर अजय ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। 

Independence Day

आसनसोल नगरनिगम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत गाते हुए चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी एवं अन्य।

आसनसोल बाजार कमेटी के आयोजन में  मंत्री मलय घटक, थाना प्रभारी अभिजीत चटर्जी, बाजार कमेटी के बिनोद गुप्ता, संजय तिवारी, पिन्टू गुप्ता एवं अन्य।

आसनसोल के पार्क वैली अपार्टमेंट में स्वतंत्रता दिवस पर आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. स्वागता चटर्जी ने ध्वजारोहण किया। मौके पर बारीद गुप्ता अनिल राय सत्येंद्र राजेश साव जीतू सिंह प्रदीप बर्नवाल आदि मौजूद थे। 

बिहारीजी ऑटो सर्विस स्टेशन में 75वां स्वतंत्रता दिवस

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मण्डलपुर स्थित पेट्रोल पंप बिहारीजी ऑटो सर्विस स्टेशन के डीलर अजय कुमार खैतान ने आज 75वां स्वतंत्रता दिवस पंप परिसर में तिरंगा झंडोतोल्लन करके मनाया। इस अवसर पर पंप के कर्मचारियों एवम बच्चो में चॉकलेट और लड्डू बांटे गए। झंडोतोलन में पंप के डीलर के अलावा मैनेजर पिंटू गोराई, बिनोद कुमार, शुभ नारायण गौर, गुरुचरण रुइदास, अर्जुन ठाकुर, शेख इम्तियाज़,भैरव बाउरी आदि उपस्तिथ थे।

जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज में 75वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया

जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज में झंडोतोलन करके 75वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया। इस मौके पर चैम्बर अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया ने झंडा फहराया। झंडोतोलन के पश्चात राष्ट्र गान गया गया। इसके बाद स्वतन्त्रता सेनानियों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। तत्पश्चात बच्चों में मिठाइयां बाटी गई। झंडोतोलन के मौके पर चैम्बर के अध्यक्ष के अलावा कार्यवाहक सचिव अजय कुमार खैतान, रामशंकर केशरी, शंकर लाल सतरोड़िया, बिजय केशरी, संदीप खैतान, नरेश मित्तल, शिव प्रसाद गुप्ता, मैनेजर सोना पाल, संजय अग्रवाल, स्वपन रुइदास एवम अन्यान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे मिठाइयां बांटी गई।

दक्षिणा काली मंदिर सोसाइटी द्वारा स्वाधीनता दिवस पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी दी गई। मौके पर चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, मलय मजूमदार समेत अन्य मौजूद थे।

সারাদেশের সঙ্গে সঙ্গে পশ্চিমবঙ্গ আসানসোল পৌরনিগমের রানীগঞ্জ বোরো 2 পক্ষ থেকে 75 তম স্বাধীনতা দিবস পালন করল। বোরো 2 প্রশাসক পূর্ণশশী রায় জাতীয় পতাকা উত্তোলনের মাধ্যমে নেতাজির মূর্তিতে মাল্যদান করে আজকের দিনটি পালন করল. এছাড়াও রানীগঞ্জের বিভিন্ন ক্লাব থেকে এবং রাজনৈতিক মানুষ নেতাজির মূর্তিতে মাল্যদান করে আজকের দিনটি পালন করে.

Care Club Welfare Trust की टीम ने आज आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बर्नपुर रिवर साइड काला झरिया नामक ग्राम में ग्रामीणों के साथ मिलकर झंडा फहराया और 50 बच्चों के बीच कॉपी, पेन्सिल, रबर, चॉकलेट इत्यादि का बितरण किया गया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *