ASANSOLKULTI-BARAKAR

मुजरापट्टी में पुलिस का छापा मचा हड़कंप, 5 महिला, एक पुरुष गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह साबिर अली, सीतारामपुर : कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत सीतारामपुर ढाल स्थित मुजरापट्टी में पुलिस द्वारा छापामारी कर 5 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया महिलाओं को महिला थाना आसनसोल भेज दिया गया वहीं पुरुष को आसनसोल ले जाया गया है। इस विषय पर डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी ने 6 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहां की शिकायत के आधार पर इनको गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही हैं। 

मुजरापट्टी में पुलिस का छापा


गौरतलब है कि आसनसोल के नियामतपुर एवं सीतारामपुर इलाके में 3 रेडलाइट क्षेत्र है। जिसमें लच्छीपुर दिशा, चबका यौन पल्ली और सालानपुर या सीतारामपुर ढाल मुजरा पट्टी जिसका नया रूपांतरण नाम विश्वकर्मा नगर भी है विश्वकर्मा नगर को लोग मुजरा पट्टी के नाम से जानते हैं। यहां पर पुराने जमाने के तर्ज पर  तबला, हारमोनियम की धुन पर घुंघरू पहन कर नर्तकियों द्वारा मुजरा  अभी भी चलता है। इस बाजार में बड़े रसूखदार लोग का आना जाना लगा रहता है। 


बुधवार को आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट के डीडी विभाग के एडीसीपी के नेतृत्व में टीम ने एक घर में छापा मारी कर 5 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर अपने साथ कुल्टी थाना ले गई। वहां से पूछताछ करते हुए महिला को आसनसोल महिला थाना और पुरुष को आसनसोल थाना भेज दिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुंबई की रहने वाली एक युवती जोकि पहले यहां रहती थी। फिलहाल अभी मुंबई में रहती है। उसके द्वारा एक शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई है। जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर के आदेश पर मुजरा पट्टी में छापामारी की गई है। 


। स्थानीय कुछ लोगों की माने तो लड़कियों को लाने की ऐसी परंपरा हमेशा से चली आ रही है। जब लड़की की उम्र हो जाती है तो खुद ब खुद वह मालकिन हो जाती है। अधिकांश देखा गया है कि मुंबई, बिहार, यूपी से विशेषकर लड़कियों को अपने सगे संबंधी बता कर लाया जाता है। उसके बाद खुशहाली मनाई जाती है। क्योंकि आने वाले भविष्य में वह उनकी कमाऊ पुत्री रहेगी। उसके बाद व्यस्क होने पर धंधे में उतार दिया जाता है। शिकायत एक लड़की अपने मां और परिवार वालों के नाम पर की है। वही यह भी सूत्र बताते हैं कि उनके परिवार द्वारा इसी नाबालिक युवती की खरीद बिक्री कर धंधे में उतारने का कार्य हो रहा था। परंतु इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस प्रशासन या शिकायतकर्ता से नहीं मिलने पर इस मामले में पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन कर रही है।

लच्छीपुर अंतर्राष्ट्रीय अपराध का अड्डा बन गया था, विदेशों से भी लाई जाती थी लड़कियां 

लच्छीपुर में किसकी शह पर खड़ी हुई भूल-भुलैया जैसी आलीशान इमारत, कटमनी खानेवालों पर क्या होगी कार्रवाई या सिर्फ मोहरे ही फसेंगे

Breaking : लच्छीपुर रेडलाइट में छापेमारी से हड़कंप, दर्जनों लड़कियां-महिलायें हिरासत में

Leave a Reply