ASANSOL

Asansol बाजार के प्रभावितों की सूची बनाने के लिए कल चेंबर का कैंप

बंगाल मिरर, आसनसोल: कल सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के तरफ से बाजार क्षेत्र के दुकानदारों को गुलाब साइक्लोन के बरसात के कारण हुई नुकसान का नामांकन बनारसीलाल केडिया धर्मशाला में किया जायेगा ।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री जावेद खान एवं मलय घटक ने ये दायित्व आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स को सौंपा है । चेम्बर सचिव शम्भु नाथ झा ने बताया कल से उन सभी दुकानदारों का नामांकन किया जायेगा जिनका बरसात के वजह से नुकसान हुआ है । उसके बाद चेम्बर का एक प्रतिनिधि दल सत्यता को देखकर , पश्चिम बंगाल सरकार के समक्ष अपना रिपोर्ट पेश करेगा ।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *