DURGAPUR

Durgapur में विसर्जन के बाद बमबाजी, वाहनों में तोड़फोड़, 6 घायल, तनाव

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: Durgapur में विसर्जन के बाद बमबाजी, वाहनों में तोड़फोड़, 6 घायल, तनाव। दुर्गापुर के वार्ड संख्या 17 के अन्नपूर्णा नगर इलाके में शनिवार की शाम विसर्जन के बाद कुछ लोगों पर हमला कर तोड़फोड़ बमबाजी करने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है । इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया है पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है .

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास के मोहल्ले के रहने वाले अकरम, सलीम, चुन्नू आदि ने विसर्जन के बाद यहां पर आकर हमला कर दिया मंदिर में तोड़फोड़ की बमबाजी की कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है करीब आधा दर्जन युवकों को पीटा गया है युवको का कहना है कि वह लोग विसर्जन से पहले उनलोगों से शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे थे। लेकिन उनलोगों ने रुपए देने में असमर्थता जताई। जिसके बाद जब वहलोग बिसर्जन से लौटकर यहां बैठे हुए थे । तभी उनपर हमला कर दिया गया हमलावरों ने बमबाजी की मंदिरों में तोड़फोड़ मचाया, वाहनों को तोड़ा जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर आई और स्थिति को नियंत्रण किया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *