ASANSOL

आसनसोल में महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शांतिदेवी चैंपियन

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पहला “राम चंद्र पाखिरा और उमा पाखिरा मेमोरियल महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट” शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के प्रभारी मंत्री Malay Ghatak, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबले में शांतिदेवी सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181/2 रन बनाए। टीम की ओर से सानिया शर्मा ने 75 रन और श्रेया रॉय ने नाबाद 65 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में बर्नपुर क्रिकेट क्लब की टीम 89/8 रन ही बना सकी। इस तरह शांतिदेवी सीसी ने 92 रनों से शानदार जीत दर्ज की।टूर्नामेंट में सानिया शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’, पिंकी बाड्याकर को ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’, अनेशा सिन्हा को ‘सर्वश्रेष्ठ फील्डर’, अनेशा शाह को ‘सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर’ और श्रेया रॉय को ‘टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *