Vande Bharat Express : 3 साल पूरे, 400 Trains 3 साल में चलाने की योजना
बंगाल मिरर, कुमार पप्पू : (Indian Railway) ”वंदे भारत एक्सप्रेस” (Vande Bharat Express) के 3 साल पूरे, जानें कहां तक पहुंची इसकी विकास ”वंदे भारत एक्सप्रेस” भारत की इंजन रहित पहली हाई स्पीड ट्रेन है। यह ट्रेन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Pm Narendra Modi ) के ”न्यू इंडिया” ( Vision of New India ) विजन को एक नई रफ्तार दे रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस आज देश की समृद्धि और विकास के रास्ते को अधिक गति और ताकत प्रदान कर रही है। जी हां, तभी तो पूरा देश आज इसके लिए भारतीय रेलवे समेत उन तमाम इंजीनियरों और कामगारों को सलाम करता है, जिन्होंने वंदे भारत के कॉन्सेप्ट और डिजाइन से लेकर उसे पटरी पर उतारने का महत्वपूर्ण काम किया। वाकई ऐसा करके उन्होंने ”आत्मनिर्भर भारत” अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान की है।




कहां तैयार की गई है ये Vande Bharat Express ट्रेन ?
गौरतलब हो चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनी 160 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार क्षमता से दौड़ने वाली देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस मेक इन इंडिया का बेजोड़ उदाहरण है। बताना चाहेंगे कि पीएम मोदी ने लाल किले से साल 2023 तक 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का एलान किया था। इस घोषणा के पश्चात केंद्र सरकार ने बड़ी तेजी से कार्य किया है। तभी इतने कम समय में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ पाई है। ”मेक इन इंडिया” के तहत मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा उदाहरण याद हो, पीएम मोदी ने इस ट्रेन की शुरुआत के मौके पर कहा था, हमने भारतीय रेल की स्थिति को बहुत ईमानदारी के साथ और बहुत परिश्रम के साथ बदलने का प्रयास किया है। वंदे भारत एक्सप्रेस उन कार्यों की ही एक झलक है। बीते वर्षों में रेलवे उन सेक्टर्स में रहा है जिसने मेक इन इंडिया के तहत मैन्युफैक्चरिंग में बहुत प्रगति की है।
1969 के बाद पहली न्यू जनरेशन ट्रेन
1969 के बाद भारत की इस पहली न्यू जनरेशन ट्रेन में यात्रियों का सफर यादगार और आरामदायक हो इसके लिए इसमें वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी गई हैं। केवल इतना ही नहीं ट्रेन में यात्रियों की पूरी सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। जल्द ही देश के कोने-कोने तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन वंदे भारत ट्रेन जल्द ही देश के कोने-कोने तक दौड़ती दिखेगी। साल 2022-23 के बजट में केंद्र सरकार ने आगामी तीन साल में 400 न्यू जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा से बता दिया है कि अमृत काल के इस दशक में गति की शक्ति ही भारत के कायाकल्प का आधार बनेगी। अगले तीन साल में निर्मित की जाएंगी 400 ट्रेन स्पीड और आधुनिकता की पहचान बनी वंदे भारत ट्रेन का निर्माण और तेज करने के लिए एक टारगेट सेट किया गया है। जी हां, भारतीय रेलवे आगामी तीन साल में 400 वंदे भारत ट्रेन ( Vande Bharat Express ) तैयार करने का संकल्प ले चुकी है जो कि लागत ऊर्जा और पर्यावरण कुशल 30 प्रतिशत ऊर्जा की बचत में भी सहयोगी बनेगी।