बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : आसनसोल स्टेशन के पार्सल कार्यालय के निकट साइकिल चोरी करते हुए एक उचक्के को लोगों ने गुरुवार को रंगेहाथों पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और रस्सी से बांधकर रखा। खबर पाकर पुलिस आई और उसे हिरासत में थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसनसोल स्टेशन परिसर स्थित पार्सल कार्यालय के पास एक युवक साइकिल लेकर भाग रहा था। तभी लोगों ने उसे देखा और पकड़कर पूछताछ करने लगे। तो वह सकपका गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी खातिरदारी की। लोगों को वह कोई नशेड़ी लग रहा था। Asansol अगले 4 में से 3 दिन DRY DAY WB
Read More