LatestNational

Exit Poll 2022 : Punjab में आप की सरकार, उत्तराखंड में कांग्रेस, गोवा त्रिशंकु UP में योगीराज  के आसार

भाजपा को लग सकता है झटका, मणिपुर में भी किसी को बहुमत नहीं मिलने के आसार

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : (Exit Poll 2022 ) पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सबकों को अब 10 मार्च को  होनेवाली मतगणना का इंतजार है। लेकिन इसके पहले विभिन्न टीवी चैनल और संस्थाओं ने  पूर्वामनुमान यानि कि एग्जिट पोल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार  यूपी में फिर से योगीराज यानि की भाजपा  की सरकार बनने का अनुमान है। पंजाब में आप का जादू चलता दिख रहा है, आप को वहां पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मिलने का अनुमान है।

Exit Poll 2022

 वहीं गोवा में तृणमूल कांग्रेस निर्णायक भूमिका में हो सकती है। क्योंकि वहां त्रिशुंक होने पर टीएमसी-एमजीपी गठबंधन के विधायक जिधर जायेंगे, उधर सरकार बनने की संभावना रहेगी। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार की संभावना है तो मणिपुर में भाजपा फिर से आ सकती है।  विभिन्न एग्जिट पोल को पढ़ें एक साथ।

इंडिया टुडे – एक्सिस  माइ इंडिया ( India Today Axis My India )

यूपी कुल 403

  • बीजेपी288-326
  • सपा -71-101
  • कांग्रेस – 00
  • आप – 00
  • BSP – 3-9
  • अन्य –1-3

पंजाब कुल सीट

  • आप 76-90
  • कांग्रेस – 19,-31
  •  अकाली दल – 7-11
  • बीजेपी- 1-4

उत्तराखंड कुल सीट 70

  • कांग्रेस – 20-30
  • बीजेपी – 36-46
  • BSP – 2-4
  • अन्य – 2-5

मणिपुर में कुल सीट 60

  • बीजेपी – 33-43
  • कांग्रेस –4-8
  • एनपीएफ –0
  • अन्य -10-23


गोवा कुल सीट 40

  • बीजेपी 14-18, 
  • कांग्रेस 15-20,
  • AAp1-1– 2
  • अन्य -0-7

TV 9 भारतवर्ष – पोल स्ट्रैट एग्जिट पोल

यूपी कुल 403

  • बीजेपी – 211-225
  • सपा -140-160
  • BSP – 14-24
  • अन्य –4-6

पंजाब कुल सीट

  • आप 56-61
  • कांग्रेस – 24,-29
  •  अकाली दल – 22-26
  • बीजेपी- 1-6
  • अन्य – 0-3

उत्तराखंड कुल सीट 70

  • कांग्रेस – 33-35
  • बीजेपी – 31-33
  • AAP – 0-3
  • अन्य – 0-3

मणिपुर में कुल सीट 60

  • बीजेपी – 26-31
  • कांग्रेस 12-17
  • एनपीएफ -2-6
  • एनपीपी -6-10
  • अन्य 3-6


गोवा कुल सीट 40

  • बीजेपी 17-19, 
  • कांग्रेस 11-13,
  • आप – 1-4, 
  • अन्य 2-7

ABP- C Voter Survey एग्जिट पोल

यूपी कुल 403

  • बीजेपी – 228-244
  • सपा -132-148
  • BSP – 13-21
  • अन्य –2-8

पंजाब कुल सीट

  • आप 51-61
  • कांग्रेस – 22,-28
  •  अकाली दल – 20-26
  • बीजेपी- 7-13

उत्तराखंड कुल सीट 70

  • कांग्रेस – 32-38
  • बीजेपी – 26-32
  • AAP – 0-2
  • अन्य – 3-7

मणिपुर में कुल सीट 60

  • बीजेपी – 23-27
  • कांग्रेस -12-16
  • एनपीएफ –3-7
  • एनपीपी –12-16


गोवा कुल सीट 40

  • बीजेपी 13-17, 
  • कांग्रेस 12-16,
  • tmc+mgp- 5-9, 
  • अन्य 0-2

Times Now -Navbharat

यूपी कुल 403

  • बीजेपी – 225
  • सपा -151
  • BSP – 14
  • अन्य –13

पंजाब कुल सीट

  • आप 70
  • कांग्रेस -22
  •  अकाली दल – 19
  • अन्य – 6

उत्तराखंड कुल सीट 70

  • कांग्रेस – 31
  • बीजेपी – 37
  • अन्य – 2


गोवा कुल सीट 40

  • बीजेपी 14, 
  • कांग्रेस 16
  • आप – 4, 
  • अन्य 6

India TV – Ground Zero Research एग्जिट पोल

यूपी कुल 403

  • बीजेपी
  • सपा
  • कांग्रेस –
  • आप –
  • अन्य –

पंजाब कुल सीट

  • आप 27-37
  • कांग्रेस – 49-59
  • बीजेपी – 2-6
  •  अकाली दल- 20-30
  • अन्य – 1-3

उत्तराखंड कुल सीट 70

  • कांग्रेस – 37,41
  • बीजेपी – 25-29
  • अन्य – 2-4

मणिपुर में कुल सीट 60

  • बीजेपी – 26-31
  • कांग्रेस 12-17
  • एनपीएफ -2-6
  • एनपीपी -6-10
  • अन्य 3-6


गोवा कुल सीट 40

  • बीजेपी 10-14, 
  • कांग्रेस 20-25,
  • एमजीपी +TMC 1-2, 
  • आप – 1-3, 
  • अन्य 1-3

Exit Poll 2022 : जी न्यूज- डिजाइन बॉक्सड एग्जिट पोल ( Zee News – Desgin Boxed )

यूपी कुल 403

  • बीजेपी
  • सपा
  • कांग्रेस –
  • आप –
  • अन्य –

पंजाब कुल सीट

  • आप– 52-61
  • कांग्रेस – 26-33
  • बीजेपी – 3-7
  •  अकाली दल- 24-32
  • अन्य – 1-2

उत्तराखंड कुल सीट 70

  • कांग्रेस – 35,40
  • बीजेपी – 26-30
  • बीएसपी – 2-3
  • अन्य – 1-3

मणिपुर में कुल सीट 60

  • बीजेपी – 32-38
  • कांग्रेस 12-17
  • एनपीएफ – 3-5
  • एनपीपी -2-4
  • अन्य 2-5


गोवा कुल सीट 40

  • बीजेपी 13-18, 
  • कांग्रेस 14-19,
  • एमजीपी TMC -2-5, 
  • आप – 1-3, 
  • अन्य 1-3

10 मार्च को वोटों की गिनती, कहां कितनी सीटें

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। वहीं पंजाब में 117 सीटें हैं मणिपुर में 2 चरणों में मतदान , जबकि उत्तराखंड, गोवा में एक एक चरण में चुनाव सम्पन्न । क्या रही पिछले चुनावों की तस्वीर याद हो, साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बंपर बहुमत हासिल कर करिश्मा कर दिखाया था। तब यहां 403 सीटों में से भाजपा की झोली में कुल 312 सीटें आई थीं। उस दौरान भाजपा की बहुमत की सरकार वाले आंकड़े के सामने बाकी दल नाम मात्र की सीटों पर ही सिमट कर रह गए थे। यूपी में जीत मिलने के पश्चात प्रदेश के नेतृत्व का बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी गई जिसे उन्होंने बखूबी संभाला।

70 सीटों वाला उत्तराखंड

वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहां भाजपा अपने दम पर सरकार में आई थी। यहां 70 सीटों में से भाजपा ने 56 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया था। उत्तराखंड में भाजपा पिछले 5 साल में 3 सीएम बदल चुकी है। भाजपा ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। कुछ महीनों बाद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया और अब मुख्यमंत्री के बतौर पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। 117 सीटों वाला पंजाब पिछली बार 117 सीटों वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी थी। तब 10 साल से सत्ता में रहे अकाली दल और भाजपा की सरकार थी। उस समय प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आप ने 20 सीटें जीती थीं। हालांकि अब 5 साल बीत चुके हैं और राज्य की पूरी तस्वीर बदल चुकी है। जहां, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी का गठन कर लिया और अब भाजपा के साथ हाथ मिला लिया।

40 सीटों वाला गोवा

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 में हुआ था। कांग्रेस 15 सीटें जीतने और सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार नहीं बना सकी। वहीं भाजपा ने तब 13 सीटें जीतीं थी। इसके बाद भाजपा ने एमजीपी, जीएफपी व दो निर्दलीय विधायकों के सहारे अपनी सरकार बना ली। उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा की कमान सौंपी गई, लेकिन साल 2019 में मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया जिसके बाद डॉ. प्रमोद सावंत को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया।  

60 सीटों वाला मणिपुर

याद हो पूर्वोत्तर के 60 सीटों वाले राज्य मणिपुर में साल 2017 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 24 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप उभरी थी। इसके पश्चात भाजपा ने वहां एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में अपनी सरकार गठित की और एन. बीरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के बतौर राज्य की कमान सौंप दी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *