PoliticsWest Bengal

Mamata Banerjee का पुलिस को सख्त निर्देश, बिना  राजनीतिक रंग  देखे करें  कार्रवाई

राज्य में गड़बड़ी फैलाने की हो रही साजिश, आंख-कान खुला रखें

बंगाल मिरर, एस सिंह : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee ) को लगता है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गड़बडी करने की साजिश की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को मुख्य सचिव समेत प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता जताते हुए निर्देश दिया कि पुलिस अपने आंख-कान खुले रखे. उन्होंने राजनीतिक रंग देखे बिना उपद्रवियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को खराब करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेंगी।

file photo

आज यानि मंगलवार को मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी वर्चुअल के जरिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे. बैठक में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर), एडीजी (सीआईडी), एडीजी (आईबी), सभी जोन के एडीजी, रेंज आईजी-डीआईजी और पुलिस कमिश्नर कोलकाता शामिल होंगे। गौरतलब है कि  रविवार को दो पार्षदों की हत्या कर दी गई। कई प्रशासनिक और राजनीतिक पर्यवेक्षक उस घटना के 24 घंटे के भीतर ऐसी बैठक और संदेश को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव के अलावा, गृह सचिव, एडीजी (सीआईडी), एडीजी (कानून व्यवस्था), पुलिस आयुक्त, कोलकाता भी बैठक में उपस्थित थे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का बयान कल यानि कि बुधवार को विधानसभा में पेश किया जाए. इसलिए उन्होंने राज्य में समग्र कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की है। प्रशासनिक सूत्रों ने दावा किया कि बैठक राज्य में समग्र कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में थी। बैठक के दौरान सीआईडी ​​ने छात्र नेता अनीस खान की असामयिक मौत की जांच की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने  दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।


पुरुलिया के झालदा में रविवार दोपहर कांग्रेस पार्षद तपन कांदू की हत्या कर दी गई। उस रात उत्तर 24 परगना के पानीहाटी से तृणमूल पार्षद अनुपम दत्ता की हत्या कर दी गई थी। निर्वाचित पार्षदों की इस तरह हत्या से विभिन्न हलकों में हड़कंप मच गया है। उस लिहाज से आज की बैठक में मुख्यमंत्री का संदेश बेहद अहम माना जा रहा है.

West Bengal Budget : आवंटन में 3.8 गुना की वृद्धि

Leave a Reply