Indian Railway : दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के फेरों में वृद्धि, यात्रियों को होगी सुविधा
बंगाल मिरर, आसनसोल : रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के फेरों में वृद्धि कर दी है। जिससे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के रेलयात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे द्वारा जारी निर्देश के अनुसार हटिया-पटना पाटलिपुत्र ( HATIA – PATNA PATLIPUTRA EXPRESS ) को अब रोजाना कर दिया गया है। वहीं टाटा-कटिहार एक्सप्रेस ( TATA -KATIHAR EXPRESS ) पर सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20210802_211830_846-500x375.jpg)
18622/18621 हटिया-पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की फ़्रीक्वेंसी (फेरे) को हटिया से 18.04.2022 तथा पटना से 19.04.2022 को मौजूदा संयोजन (कंपोजिशन), समय और ठहराव के साथ त्रि-साप्ताहिक से बढ़ाकर दैनिक कर दिया गया है।
28181/28182 टाटा-कटिहार-टाटा एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी (फेरे) को टाटा से 17.04.2022 और कटिहार से 19.04.2022 से मौजूदा संयोजन (कंपोजिशन), टाइमिंग और स्टॉपेज के साथ द्वि-साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक कर दिया गया है। 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, बुधवार और शनिवार को टाटा से और 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को कटिहार से रवाना होगी