ASANSOL

Viral Audio : 17 सेकेंड के ऑडियो क्लिप से मचा बवाल

अग्निमित्रा ने उठाया सवाल, जितेन्द्र ने साधी चुप्पी

बंगाल मिरर,आसनसोल :  ( Asansol News Live Today ) आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ( Agnimitra Pal )को टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के मुकाबले तीन लाख से ज्यादा मतों से करारी हार के बाद भाजपा में अंतर्कलह कम नहीं रहा है। अब 17 सेकेंड के वायरल ऑडियो क्लिप ( Viral Audio) को लेकर भाजपा नेतृत्व की परेशानी बढ़ रही है। ( हालांकि बंगाल मिरर ने न इस आडियो क्लिप की प्रमाणिकता जांची है और न इसकी पुष्टि नहीं करता है )

প্রশ্ন তুললেন অগ্নিমিত্রা পাল

 वायरल वीडियो में एक महिला की आवाज है जो किसी यह सवाल कर रही है, कहा जा रहा है कि वह आवाज अग्निमित्रा पाल की है। हार की कसक  अग्निमित्रा पॉल के मन में है। उन्होंने हालिया उपचुनाव में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी और पार्टी के जिला नेतृत्व भूमिका पर सवाल उठाया। इस संबंध में पूछे जाने पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आडियो क्लिप में आवाज किसकी उन्हें नहीं पता और न ही क्या वायरल हुआ इसकेबारे में ।

सुने वायरल ऑडियो

लेकिन   उपचुनाव से पहले यह लग रहा था कि भाजपा कम से कम 30 से 40 हजार मतों से इस सीट पर जीतने वाली है। वहां इस तरह की करारी शिकस्त क्यों झेलनी पड़ी। इस पर विचार हो। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह तो सच है कि टीएमसी द्वारा चुनाव में धांधली की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को डराया धमकाया गया था। लेकिन इसके बाद भी इतनी करारी शिकस्त की वजह क्या रही। इस पर विचार होना जरूरी है, 

क्योंकि 2024 का लोकसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है। उस चुनाव में आसनसोल सीट से भाजपा से कोई भी खड़ा हो नेतृत्व यही रहेगा। ऐसे में अभी से हम सब को आत्ममंथन करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने पांडवेश्वर और बाराबनी में टीएमसी को मिली विशाल बढ़त पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तो लाजमी था। क्योंकि पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि चुनाव के दिन किसी भी भाजपा समर्थक को मत डालने नहीं देना है। ऐसे में ऐसे नतीजे आना स्वाभाविक था। 

वहीं जितेंद्र तिवारी से सवाल किया तो उन्होंने इस विषय पर मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका और अग्निमित्रा पॉल का मोबाइल नम्बर दोनों के पास है।कोई भी शिकायत होने पर आपस में या पार्टी में करनी चाहिए थी। इस विषय पर अभी उनके पास कहने को कुछ भी नहीं है। लेकिन अगर उनको कुछ कहना भी हो तो वह पार्टी  नेतृत्व को कहेंगे। पार्टी के बात को मीडिया के सामने कुछ नहीं कहेंगे।

वहीं प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने कहा कि भाजपा विधायक हार को भूल नहीं पा रही है। चुनाव में केन्द्रीय बल मौजूद था। भाजपा के देश भर के नेता जुटे थे। आसनसोल की जनता भाजपा की असलियत समझ गई है और मां,माटी,मानुष के सरकार का साथ दिया। 

Leave a Reply