ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP कर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, ड्यूटी पर जाने के दौरान हुए हादसे के शिकार

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: सेल आईएसपी विभाग यूएसएम मैकेनिकल रमेन सोरेन का एक कर्मचारी की मौत हो गई। दक्षिण पूर्व रेलवे के आसनसोल आद्रा रेलखंड पर दामोदर स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक दुर्घटना के बाद उनका शव मिला। वह दामोदर के मूल निवासी थे, अपने माता-पिता और परिवार के साथ वहाँ रहते थे और लगभग 2-3 महीने की एक छोटी बेटी है। उनकी पत्नी पश्चिम बंगाल पुलिस में कार्यरत है इस घटना से आईएसपी कर्मियों में शोक का माहौल देखा जा रहा है।

वह आज यानी 29/10/2022 को बी शिफ्ट ड्यूटी पर आ रहे थे उसी समय घटना घटी। बताया जाता है कि रमेन सोरेन जूनियर टेक्नीशियन थे कुछ माह पहले ही वह दुर्गापुर स्थित दुर्गापुर स्टील प्लांट से से बर्नपुर स्थित सेल आईसपी में म्यूच्यूअल ट्रांसफर कर आए थे। आज दोपहर रेलवे ट्रैक पर उनका लहूलुहान शव पाया गया जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।

इस घटना को लेकर इंटक नेता हरजीत सिंह, श्रीकांत शाह गुरदीप सिंह, विवेकानंद कुमार, सीटू के शुभाशीष बसु, बीएमएस के दीपक सिंह आदि ने गहरा शोक जताया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *