Breaking : दो डिप्टी मेयर बिल को राजभवन से हरी झंडी
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता ःBreaking : दो डिप्टी मेयर बिल को राजभवन से हरी झंडी। आसनसोल नगरनिगम में दो डिप्टी मेयर के लंबित बिल को राजभवन से हरी झंडी मिल गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक लंबे से समय लंबित इस बिल को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। अब विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस बिल को कानून के रूप में लागू करने की संभावना है। जिसके बाद से आसनसोल में जो बीते नौ महीनों से दो डिप्टी मेयर का मामला लंबित था, वह सुलझ जायेगा।











गौरतलब है कि आसनसोल नगरनिगम में बिधान उपाध्याय को मेयर बनाने के साथ ही वसीम उल हक और अभिजीत घटक को डिप्टी मेयर बनाने की घोषणा की गई थी। विधानसभा से बिला पारित कर राज्यपाल के पास इसे मंजूरी के लिए भेजा गया था। लेकिन तत्कालीन राज्यपाल जगदीप धनखड़ के पास यह लंबित था। अब नये राज्यपाल ला गणेशन ने इसे मंजूरी दे दी है।
- हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित, 2 राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसी
- Moloy Ghatak का दावा BJP को 30 से अधिक सीट नहीं
- Asansol में पुलिस व सिविल सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण, संवेदनशील मैपिंग पर जोर
- বিজেপির পরিবর্তন যাত্রা’র ৪৮ ঘন্টার মধ্যে আসানসোলে তৃণমূলের মিছিল ও সভা, এসআইআর করে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে হারানো যাবে না, চ্যালেঞ্জ মলয় ঘটকের
- ” ভালনারিবিলিটির ম্যাপিং” এ জোর, পশ্চিম বর্ধমানের পুলিশ ও সিভিল সেক্টর অফিসারের প্রশিক্ষণ
- আসানসোলে তৃণমূল মাধ্যমিক শিক্ষক সেলের রক্তদান শিবির ও বিধানসভা নির্বাচন সম্পর্কিত আলোচনা সভা
- बच्चा चोर के संदेह में 7 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस की अपील अफवाहों पर न दे ध्यान












