RANIGANJ-JAMURIA

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा की तरफ से बुधवार को श्री सीताराम जी भवन में पश्चिम बंगाल अनुमोदित हिंदी स्कूल के छात्राओं की प्रतिभा देखने को मिली। छात्राओं ने गीत संगीत नृत्य एवं चित्रांकन प्रतियोगिता की अद्भुत प्रस्तुति की। संस्था की अध्यक्ष आशा टोडानी ने कहा कि रानीगंज के कई हिंदी स्कूलों के विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को सम्मिलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एक सौ से ज्यादा प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया कई तरह के नृत्य की जोरदार प्रस्तुति करके छात्राओं ने प्रमाण कर दिया कि प्रतिभा सभी के अंदर होती है गरीब अमीर का कोई भेदभाव नहीं है।

इन छात्राओं के द्वारा नृत्य संगीत की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। संस्था की तरफ से पूनम सतनालिका, रेनू केजरीवाल, पूनम भालोटीया, अनीता अग्रवाल, सुमन झुनझुनवाला सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने प्रतियोगियों को मोमेंटो एवं उपहार प्रदान किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली के सदस्यों में बसंती देवी स्कूल की शिक्षिका राजकुमारी मिश्रा, एवं करीती सिंह ने बताया कि छात्राओं ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है इनकी प्रतिभा को विकसित करना काफी जरूरी है इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा ताकि भविष्य में शिक्षा के साथ-साथ कलाकार के रूप में भी भविष्य बनाया जा सकता है ऐसे विद्यार्थियों का सहयोग करना काफी जरूरी है। इस अवसर पर एस एंड एस डांस एकेडमी की डायरेक्टर संगीता चट्टाराज ने भी कार्यक्रम की सराहना व्यक्त की।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *