ASANSOLKULTI-BARAKAR

सीतारामपुर में ट्रेनों के ठहराव की मांग पर भाजपा का अनशन, विवाद, शोकॉज

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : कोरोनाकाल से ही आसनसोल रेलमंडल के सीतारामपुर स्टेशन पर कुछ स्टेशनों का ठहराव बंद हुआ जो अब भी बंद है। वहीं सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के सामनें भारतीय जनता पार्टी कुल्टी मंडल 4 के उपाध्यक्ष काजल दास के नेतृत्व में आम जनता के मांग पर कुछ विशेष ट्रेनों के ठहराव के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से संध्या 3 बजे तक धरना प्रदर्शन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरु किया। जिसे लेकर भाजपा में ही विवाद हो गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पार्टी का अनुशासन पालन न करने पर चार को शोकॉज किया है। 

क्रमिक अनशन की शुरूआत  भारत माता की तस्वीर पर फूल पुष्प दिया गया। धरना प्रदर्शन मे सीतारामपुर जंक्शन में कुछ विशेष ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई जिसमें मिथिला एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस को दोनों ओर से टाटा दानापुर एक्सप्रेस एवं कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस शामिल है। धरना प्रदर्शन में आसनसोल लिगल सेल के महासचिव बिनोद सिंह सोलंकी,भाजपा नेता टिन्कु वर्मा, शिक्षा सेल दिलीप गुप्त, कुल्टी मंडल 4 उपाध्यक्ष अनिमेष माजी, उपाध्यक्ष रतन सिंह, मंडल 4 के किसान मोर्चा अध्यक्ष भोला सिंह, भाजपा नेता कवि सिंह, मंडल 4 के शक्ति प्रमुख उत्तम मंडल चलबलपुर, कुल्टी मंडल के पुर्व अध्यक्ष सिद्धेश्वर राय, कुल्टी मंडल 4 के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, मनोज मिश्रा, धर्मेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला नेता कुल्टी मंडल 3 का इंचार्ज बादल पाल, प्रलय पाल, भाजपा नेता कन्हैया प्रसाद, कुल्टी मंडल 4 के अध्यक्ष भीम हारी और निर्मल माजी उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाया।

वहीं मंडल अध्यक्ष सत्यजीत दास ने इस आन्दोलन को अवैध ठहराते हुए काजल दास, टिंकू वर्मा, दिलीप गुप्ता, विनोद सिंह सोलंकी को शोकॉज कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। पत्र में लिखा है कि संगठन की बिना अनुमति के यह आन्दोलन किया गया। वहीं पार्षद अमित तुलस्यान ने भी इस आन्दोलन का विरोध करते हुए कहा कि केन्द्र में हमारी सरकार और हमारे लोग अपने ही सरकार का विरोध कर रहे हैं। अगर कोई बात थी तो इसके लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखना चाहिए था। हमारे विधायक और सांसदों के माध्यम से पत्र देना चाहिए था। 

Leave a Reply