Asansol : तृणमूल पार्षद का बगावती सुर
बोर्ड बैठक बहिष्कार की धमकी, भाजपा ने कहा कि जनता देखे असलियत
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम में अब तक विपक्षी पार्षद विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे थे। अब टीएमसी पार्षद भी बगावती रुख अपना रहे हैं। वार्ड 41 के टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह जीतू ने धमकी दी है कि अगर बोर्ड बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है तो वह बोर्ड बैठक का बायकॉट करेंगे। वह तब तक बैठक में शामिल नहीं होंगे, जब तक उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।















जीतू सिंह ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि वह वार्ड के विकास तथा रेवेन्यू और अवैध निर्माण के मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कई बार बैठक में बोलना चाहा, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी जाती है। नगरनिगम में विकास के लिए जेनरल फंड में राशि आना जरूरी है। इसके लिए सभी को मिलकर अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाना होगा, ताकि निगम में अधिक राजस्व आये।
वहीं भाजपा नेत्री चैताली तिवारी ने जीतू सिंह के वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि यह प्रमाणित करता है कि टीएमसी आसनसोल में लोकतांत्रिक माहौल को खत्म कर रही है।
- আসানসোলে রানাঘাটের বিজেপি সাংসদ, ৩৬৫ ধারা জারি করে এসআইআর প্রক্রিয়া শেষ করার দাবি
- কাজে পুননিয়োগের দাবিতে অন্ডাল তাপ বিদ্যুৎ কেন্দ্রে বিক্ষোভ
- জয়েন্ট বিডিও গাড়িতে আগুন, চাঞ্চল্য
- আসানসোলে ” যুব সাথী ” রেজিষ্ট্রেশন ক্যাম্পে উপচে পড়া ভিড়, ফর্ম জমা দেওয়ার হিড়িক
- मंत्री ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी का किया शिलान्यास, 29 लाख से होगा निर्माण


