Asansol : तृणमूल पार्षद का बगावती सुर
बोर्ड बैठक बहिष्कार की धमकी, भाजपा ने कहा कि जनता देखे असलियत
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम में अब तक विपक्षी पार्षद विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे थे। अब टीएमसी पार्षद भी बगावती रुख अपना रहे हैं। वार्ड 41 के टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह जीतू ने धमकी दी है कि अगर बोर्ड बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है तो वह बोर्ड बैठक का बायकॉट करेंगे। वह तब तक बैठक में शामिल नहीं होंगे, जब तक उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।









जीतू सिंह ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि वह वार्ड के विकास तथा रेवेन्यू और अवैध निर्माण के मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कई बार बैठक में बोलना चाहा, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी जाती है। नगरनिगम में विकास के लिए जेनरल फंड में राशि आना जरूरी है। इसके लिए सभी को मिलकर अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाना होगा, ताकि निगम में अधिक राजस्व आये।




वहीं भाजपा नेत्री चैताली तिवारी ने जीतू सिंह के वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि यह प्रमाणित करता है कि टीएमसी आसनसोल में लोकतांत्रिक माहौल को खत्म कर रही है।
- दुर्गापुर में अन्नपूर्णा योजना का पैसा नहीं मिलने से नाराजगी, सेवा सेतु अभियान में महिलाओं ने विधायक को घेरा
- दुर्गापुर में तृणमूल के कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप, भाजपा के खिलाफ आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
- দুর্গাপুরে তৃণমূলের কার্যালয়ে ভাঙচুরের অভিযোগ, বিজেপির বিরুদ্ধে সরব, তদন্তে পুলিশ
- দুর্গাপুরে অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না মেলায় ক্ষোভ, সেবা সেতু অভিযানে বিধায়ককে ঘেরাও মহিলাদের
- गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को आसनसोल नगर निगम की श्रद्धांजलि, स्वच्छता की शपथ


