विपक्ष के दुष्प्रचार का दें करारा जवाब : दासू
बंगाल मिरर, आसनसोल : प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने विपक्षी दलों के खिलाफ मुखर होने का आह्वान किया। उन्होंने विरोधी पार्टियों के खिलाफ जवाबी प्रहार करने के लिए सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार के हर सदस्य को मैं पिछले कुछ समय से विपक्षी नेताओं को तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए देख रहा हूं, जिसके साथ वे हमारे नेता अभिषेक बनर्जी और जनता के नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं।









उन्होंने कहा कि पश्चिमी बर्दवान जिले में विपक्ष जहां भी सभा करेगा और हमारी पार्टी के बारे में गलत सूचना फैलाएगा, हमें 24 से 48 घंटे के भीतर जवाबी सभा करना होगा, अब इसे बर्दाश्त नहीं की किया जायेगा, चुप्पी तोड़कर दुष्प्रचार का जवाब देना होगा।। जन-प्रतिनिधि, हर जिम्मेदार नेतृत्व, मैदान पर आएं और विरोध करें।ममता बनर्जी ने वाममोर्चा के खिलाफ कड़ी लड़ाई के जरिए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में लाया है, हमें इसे नहीं भूलना चाहिए, हम सभी को दुष्प्रचार के खिलाफ एक साथ आना चाहिए।




- रानीगंज में सनसनी घर से युवक का फंदे से लटका शव बरामद
- দাবি আদায়ে আসানসোলে বহুজাতিক অনলাইন খাবার ডেলিভারি কোম্পানির কর্মীদের কর্মবিরতির ডাক, বন্ধ পরিসেবা
- রানিগঞ্জে চাঞ্চল্য বাড়ি থেকে যুবকের ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার
- পান্ডবেশ্বরে ইসিএল কর্মীর বাড়ি ও শ্রমিক সংগঠনের অফিসে সিবিআইয়ের তল্লাশি, চাঞ্চল্য
- MINIBUS ACCIDENT: मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी, महिला और बच्चा घायल

