Durgapur Steel Plant में हादसा करोड़ों का स्टील बहा !
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) की दुर्गापुर स्थित दुर्गापुर स्टील प्लांट ( Durgapur Steel Plant) भीषण अग्निकांड होने की सूचना है। वहां हुए हादसे में करीब 120 टन स्पेशल स्टील जमीन पर बह गया। इसकी वजह से चैंबर कार, केबल आदि में आग लग गई। इससे डीएसपी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं उत्पादन प्रक्रिया भी प्रभावित होने की खबर मिल है। मामले की जांच के लिए डीएसपी प्रबंधन उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की तैयारी में है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आयेगी।











सूत्रों ने बताया कि कर्मियों का आरोप है कि लैडल की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाया था। मैकेनिकल विभाग के कार्मिकों ने लैडल को यूज न करने की बात कही थी। लेकिन ऑपरेशन विभाग के अधिकारी उत्पादन के दबाव में खराब लैडल को इस्तेमाल कराया, जिसके कारण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस के वीएडी यूनिट में हादसा हुआ है। लैडल का रिफ्रेक्ट्री क्रैक हो गया, जिसकी वजह से मेटल बाहर निकल गया। ट्रेन का पहिया बनाने के लिए स्पेशल स्टील का परिवहन किया जा रहा था। चैंबर कार में लेडल को प्लेस करके प्रक्रिया आगे बढ़ती, उससे पहले ही हादसा हो गया। इस दौरान करीब 120 टन पिघला हुए स्टील बह गया। इसके कारण वीएडी यूनिट में उत्पादन ठप है। घटना को लेकर कर्मियों में भारी आक्रोश है।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

