ड्यूटी जा रहे रेलकर्मी का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी
बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, अंडाल : ड्यूटी पर जाते समय रेलवे गेटमैन का शव रहस्यमय तरीके से सड़क किनारे पड़ा मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार की रात अंडाल थाना क्षेत्र के धंडारडीही गांव में हुई। रात में गांव के लोगों ने उस व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा और इसकी सूचना अंडाल थाने को दी.पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद किया।




घटना के संबंध में पता चला है कि माधवपुर कोलियरी निवासी 35 वर्षीय टार्जन मरांडी पूर्व रेलवे में गेटमैन है। मंगलवार को वह काम करने के लिए तपसी जा रहा था। इस दौरान उसका शव रहस्यमय तरीके से धंडारडीही इलाके में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने मामला देखा तो उन्होंने वहां पड़े व्यक्ति के बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दी और पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. मौत कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- Road Accident : बेलबाद को-ऑपरेटिव कर्मी की मौत
- সালানপুরে ধুন্ধুমার, ক্ষতিপূরণের দাবিতে বসা অবরোধ তুলতে লাঠিচার্জ পুলিশের
- Asansol : सड़क हादसे में LIC एजेंट की मौत, रोड जाम, लाठीचार्ज
- नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कलींगा कॉम्बैट एकेडमी का परचम, 12 में से 10 बच्चों ने दर्ज की जीत
- ট্রাকের চাকায় পিষ্ট হয়ে ঘটনাস্থলেই মৃত্যু এক বাইক আরোহীর