Asansol : एडमिट कार्ड घर भूलकर माध्यमिक देने पहुँची छात्रा की CPVF शनि की मदद
बंगाल मिरर,आसनसोल : पश्चिम बंगाल आसनसोल के कल्ला हरिपद हाई स्कुल मे बराबनी दोमोहानी से माध्यमिक का एक्जाम देने पहुँची नीलूफा खातून नामक छात्रा जल्दबाजी मे अपना एडमिट कार्ड ही घर मे भूलकर एक्जाम सेंटर पहुँच गई, जिसके बाद उसको एक्जाम सेंटर मे प्रवेश करने मे काफी दिकतों का सामना करना पड़ा वहीं एक्जाम सेंटर मे मौजूद शनि पासवान नामक नॉर्थ थाना के एक सिविक वोलेंटियर ने अपनी डिउटी छोड़कर एक्जाम सेंटर पर परेशान छात्रा की मदद करने के लिये अपना हाथ बढ़ाया और उस छात्रा को अपने मोटरसाईकल मे बैठाकर उसके घर करीब 10 किलोमीटर दूर बराबनी थाना अंतर्गत दोमोहानी ले गया,।















जहाँ छात्रा के घर से एडमिट कार्ड लेकर उस छात्रा को दोबारा सही समय पर एक्जाम सेंटर पहुँचाया, नौर्थ थाना के सिविक वोलेंटियर द्वारा उठाये गए इस सराहनीय कदम को देखकर एक्जाम सेंटर मे तैनात अन्य पुलिस कर्मीयों के साथ -साथ एक्जाम सेंटर मे उपस्थित सिक्षक और अन्य छात्र और छात्राएं खूब तारीफ कर रहे हैं,
उनका मानना है की अगर सही समय पर सिविक वोलेंटियर शनि ने छात्रा की मदद के लिये कदम नही बढ़ाया होता तो वह आज एक्जाम नही दे पाती और उसका पूरा साल का मेहनत बेकार हो जाता, पर शनि ने मानवता का परिचय देते हुए एक ऐसा कार्य किया है की वह कार्य अन्य लोगों के लिये प्रेरणा दायक बन चूका है
- ” যুব সাথী ” প্রকল্প নিয়ে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের, বাংলায় কর্মসংস্থান নিয়ে শাসক দল ও সরকারকে আক্রমণ
- আসানসোল পুরনিগম এলাকায় ১,৩০০টি কাজ ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে
- Lala को Supreme झटका ! चुनाव से पहले कईयों की बढ़ सकती है मुश्किलें
- পঞ্চমুন্ডির আসনে বসে পূজো হয় ৭০০ বছরের দলদলি কালীর
- আসানসোলে রানাঘাটের বিজেপি সাংসদ, ৩৬৫ ধারা জারি করে এসআইআর প্রক্রিয়া শেষ করার দাবি


