Coalfield, Agnibina Express समेत 5 ट्रेनों में सीट के लिए कम होगी आपाधापी
बंगाल मिरर, आसनसोल : अब हावड़ा जानेवाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को और अधिक सुविधा होगी। भीड़-भाड़ के कारण सीट न मिलने से परेशान होनेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पांच प्रमुख ट्रेनों में सेकेंड क्लास सीटिंग वाली अतिरिक्त कोच जोड़ा है। आठ मार्च से यह प्रभावी हो गया है। इन ट्रेनों से रोजाना बढ़ी संख्या में रेलयात्री यात्रा करते हैं। सीट के लिए आपाधापी मची रहती है। कोच लगने से सुविधा होगी।














पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए 12337/12338 हावड़ा-बोलपुर (शांतिनिकेतन)-हावड़ा शांतिनिकेतन एक्सप्रेस, 12339/12340 हावड़ा-धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस, 12341/12342 हावड़ा-आसनसोल- हावड़ा अग्निबीना एक्सप्रेस, 13011/13012 हावड़ा-मालदा टाउन-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और 53047/53048 हावड़ा-रामपुरहाट-हावड़ा विश्वभारती पैसेंजर के साथ एक और द्वितीय श्रेणी का एलएचबी सीटिंग कोच जोड़ा गया है।
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
- আসানসোলে দুর্গাপূজোর প্রস্তুতি শুরু, একাধিক কমিটির খুঁটিপুজোয় বিজেপি বিধায়ক


