ASANSOLASANSOL-BURNPUR

रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

**बंगाल मिरर, बर्नपुर, आसनसोल**: भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC), बर्नपुर की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को शरबत वितरित किया गया।इस अवसर पर श्री बिप्लब माझी, जनरल सेक्रेटरी, INTUC बर्नपुर तथा श्री अजय रॉय, जनरल सेक्रेटरी, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस, बर्नपुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एम.डी. अनवर (उपाध्यक्ष), प्रेम सिंह, वी. डी. सिंह, राकेश सिंह, परितोष चौधरी, पवन गुप्ता, रमेश कुमार, अतीश सिन्हा, मनीष नारायण, सुमित कुमार, राकेश कुमार सहित यूनियन के अनेक सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यूनियन नेतृत्व ने भगवान श्री जगन्नाथ जी से सभी शिल्पांचल वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *