Durgapur : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी को बांधा पेड़ से
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur News ) नौकरी देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया. घटना दुर्गापुर के इस्पात प्रोजेक्ट के ठीक सामने एक खेत में हुई। आरोप है कि दुर्गापुर के मेन गेट इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने छह महीने पहले इस्पात परियोजना में ठेका मजदूर के रूप में काम करने के लिए इस शान्तनु मुखर्जी को करीब दो लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया था, आज जब वह नौकरी ज्वाइन करने आया तो उसका जाब कार्ड छीन लिया गया। जब पूछा गया कि पैसे लेकर नौकरी किसने ज्वाइन की है तो ठगी के शिकार युवक ने अपना नाम इस्पातनगर दुर्गापुर निवासी शांतनु बताया।














उसे फैक्ट्री के गेट के सामने बुलाया गया, जैसे ही वह आया, शांतनु को स्थानीय लोगों ने एक पेड़ से बांध दिया। कैमरे के सामने आरोपी शख्स ने दावा किया कि इस पने नौकरी पाकर उसे खुशी से रुपये दिया, उसने यह पैसा श्रमिक संगठन के लोगों तथा पार्टी फंड में देने का दावा किया गया। सूचना मिलने पर फरीदपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शांतनु मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना में जिला भाजपा नेतृत्व ने कहा है कि तृणमूल श्रमिक नेता पूरे राज्य में किसी भी घटना को लेकर मजाक बना रहे हैं।यह तस्वीर शर्मनाक है, हालांकि तृणमूल श्रमिक संगठन नेतृत्व ने आरोप लगाया है कि पार्टी की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। सभी आरोपों को नकार दिया।
- Asansol से कोलकाता रवाना हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता
- श्याम सेल फैक्ट्री हादसा, ठेका मजदूर की मौत – 13 लाख रुपये मुआवज़े पर सहमति
- কারখানায় দুর্ঘটনা, চুক্তিভিত্তিক শ্রমিকের মৃত্যু, ১৩ লক্ষ টাকা ক্ষতিপূরণ
- দুর্গাপুরে ট্রাকের পেছনে চারচাকা গাড়ির ধাক্কা, মৃত চালক
- West Bengal Assembly Election 2026 : BJP के 150 उम्मीदवार फाइनल !

