Jitendra Tiwari का आरोप मारने की साजिश की जा रही, ले जाया गया प्रेसिडेंसी जेल
बंगाल मिरर, एस सिंह : Jitendra Tiwari ने कहा मुझे मारने की साजिश की जा रही, ले जाया गया प्रेसिडेंसी जेल। आसनसोल के पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को आसनसोल बर्दवान और कोलकाता के अस्पताल में जांच के बाद अब प्रेसीडेंसी जेल भेज दिया गया है। बर्दवान से कोलकाता ले जाने के दौरान भी बर्दवान मेडिकल कॉलेज में तनाव की स्थिति पैदा हो गई उन्हें चिकित्सकों द्वारा 10:00 बजे के करीब ले जाने का आदेश दिया गया लेकिन वहां भी एंबुलेंस को लेकर हुए विवाद के बाद रात करीब 1:30 बजे कोलकाता भेजा गया।











इस दौरान एंबुलेंस में पुलिस और जितेंद्र तिवारी के बीच कहासुनी हो से तनावपूर्ण हो गई जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है यहां उनका कुछ इलाज नहीं किया गया उन्हें सिर्फ यहां फेंक कर रख दिया गया था।


बर्दवान से जब उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने जांच कर कहा कि उन्हें भर्ती करने की कोई आवश्यकता नहीं है जिसके बाद पुलिस उन्हे कोलकाता स्थित प्रेसीडेंसी जेल ले गई।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

