गौ तस्करी में भाजपा विधायक के बेटे की भूमिका की हो जांच, सीपी को ज्ञापन
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : पश्चिम बर्दवान ज़िला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में आज टीएमसी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त एन सुधीर कुमार से मुलाकात की और उनको एक मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा । यह मामला है कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार के बेटे केशव पोद्दारको लेकर वायरल हुए एक ऑडियो का जिसमें भाजपा के ही एक कार्यकर्ता द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा विधायक और उनके बेटे गौ तस्करी में संलिप्त हैं।











विधायक सह जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि इस ऑडियो से ही साफ जाहिर है कि भाजपा के जो नेता शरीफ बनकर घूमते हैं उनकी असली सच्चाई क्या है उन्होंने कहा कि आज उन्होंने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और उन से अनुरोध किया कि इस मामले को गंभीरता से लें और इसकी सघनता से जांच करें । इस मौके पर यहां नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के अलावा प्रदेश टीएमसी सचिव सह एआरडी वाइस चेयरमैन वी. शिवदासन दासू, जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, टीएमसी नेता उत्तम चक्रवर्ती आदि मौजूद थे। गौरतलब है इस वायरल आडियो को लेकर टीएमसी द्वारा कोलकाता से प्रेस रिलीज जारी कर हमला बोला गया था। वहीं भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।


वही आज टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार और उनके बेटे को लेकर वायरल ऑडियो के मामले पर पुलिस आयुक्त से मुलाकात के मुद्दे पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह सब टीएमसी के अपने भ्रष्टाचार से आसनसोल वासियों का ध्यान भटकाने की कोशिश है उन्होंने कहा कि अगर उनको लगता है कि भाजपा विधायक इसमें दोषी हैं तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाये उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अदालत में जाने पर अदालत भी इसकी सीबीआई जांच का आदेश देगी क्योंकि अदालत को भी राज्य सरकार की सीआईडी पर भरोसा नहीं है और टीएमसी को सीबीआई पर भरोसा नहीं ऐसे में इस मुद्दे पर भी कशमकश बन जाएगी कि आखिर इस मामले की जांच करेगा कौन उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर टीएमसी नेताओं में हिम्मत है तो वह इस मामले को अदालत तक लेकर जाएं वही रामनवमी की शोभायात्रा पर डायमंड हार्वर में हुए पथराव के बाद उनके द्वारा दौरा किए जाने के उपरांत उन पर गैर जमानती मामले थोपे जाने के मुद्दे पर भाजपा विधायक ने कहा कि पुलिस द्वारा उन पर इस तरह के मामले थोपे जाने को अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि डायमंड हार्बर में रामनवमी की शोभायात्रा में जिन लोगों ने पथराव किया था उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया वह आज भी सलाखों के पीछे हैं उन्होंने कहा कि जब वह इसका विरोध करने गई थी तो उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया जिसे अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया मैंने कहा क्यों का पता है की पुलिस पर काफी दबाव है वह टीएमसी नेता मंत्रियों के इशारे पर ऐसा काम करती है उन्होंने कहा कि इस तरह से झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करने के लिए अदालत ने 4 हफ्ते के अंदर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है
- Asansol Rail Jan Samvad 2026: डीआरएम ने यात्रियों से की बात, मांगे सुझाव
- Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
- आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
- আসানসোলে ব্যবসায়ীর প্রয়াত স্ত্রীর স্মৃতিতে বস্ত্র বিতরণ ও নরনারায়ণ সেবা
- একাদশীর সকালে শ্বশুরবাড়ি থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার সালানপুরে গৃহবধূর রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, আটক স্বামী


