ADPC : हीरापुर थाना व ट्रैफिक गार्ड की ओर से रक्तदान शिविर
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी है। जिले के ब्लड बैंकों में खून की किल्लत से औद्योगिक क्षेत्रों के मरीज बेहाल हैं। गर्मी के दिनों में खून की इस भीषण कमी को ध्यान में रखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “उत्सर्ग” नामक अभियान के तहत विभिन्न थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को हीरापुर थाना व ट्रैफिक गार्ड की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमिटि वालेंटरी ब्लड डोनर्स ने इस शिविर के आयोजन में मदद का हाथ बढ़ाया।









बर्नपुर बारी मैदान के पास मार्जिन क्लब के सामने आयोजित इस शिविर में हीरापुर सर्किल इंस्पेक्टर शिवनाथ पाल, हीरापुर थानाध्यक्ष प्रसेनजीत राय, हीरापुर थानाध्यक्ष टाउन ऑफिसर एसआई राजेश भट्टाचार्य, रक्तदान आंदोलन के पुरोधा प्रवीर धर के अलावा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे




- আসানসোলে আন্তঃস্কুল ফুটবল প্রতিযোগিতায় চ্যাম্পিয়ান শ্রীপুর
- ইসিএলের সদর দফতর সিটুর সভা বেসরকারিকরণ, পুনর্বাসন ছাড়া উচ্ছেদ ও বিদ্যুৎ সংযোগ বিচ্ছিন্ন করার বিরুদ্ধে আন্দোলনের ডাক
- दुर्गापुर में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 1 गिरफ्तार, 10 हिरासत में; कई पेनड्राइव, एटीएम कार्ड और हार्ड डिस्क बरामद
- দুর্গাপুরে পুলিশের দুটি বড়সড় অভিযান গ্রেফতার ১, আটক ১০, উদ্ধার একাধিক পেনড্রাইভ, এটিএম কার্ড ও হার্ডডিস্ক
- SAIL–ISP Secret Ballot Election में ISP Permanent Workers Union की भागीदारी पर महत्वपूर्ण निर्णय


