ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP : The IISCOएम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: The IISCOएम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव को लेकर  सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह चुनाव 5 जुलाई  की जगह  26 जुलाई को होगा। गौरतलब है कि इस चुनाव को लेकर सेल आईएसपी में गहमागहमी का माहौल है 43 सीटों के लिए कुल 139 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। सभी यूनियनों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे। स्क्रूटनी में आठ प्रत्याशियों के पर्चे रद हो गये। वहीं एक सीट इंटक समर्थित प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत लिया है।

TheIISCOएम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का चुनाव  26 जुलाई को होगा। उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी  गौरतलब है कि आईएसपी का सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव है उसके सदस्यों की संख्या 4000 से अधिक है। इस कोऑपरेटिव पर इंटक समर्थित बोर्ड का कब्जा था।

इंटक नेता गुरदीप सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने कहा कि इस बार भी यहां उनलोगों का कब्जा होगा क्योंकि वह लोग कर्मचारियों की सेवा करते हैं वह लोग लगातार बेहतर सेवा देते आए हैं उन्हें भरोसा है कि इस बार भी कर्मचारी उन लोगों को पूर्ण समर्थन देंगे। व

वहीं दूसरी और माना जा रहा है कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा होगा क्योंकि इंटक के अलावा बीएमएस सीटू, HMS सभी ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव में दिए हैं। वहीं इस बार इंटक के विरोध में विरोधी यूनियनें एकजुट हो रहीं हैं। इस चुनाव में कुल 43 डेलीगेट चुने जाएंगे इसमें 37 सामान्य श्रेणी के 4 महिलाएं और 2 अनुसूचित जाति व जनजाति के हैं। इसमें से एक महिला प्रतिनिधि निर्विरोध चुनना तय हो गया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!