Accident : TMC ब्लॉक अध्यक्ष के पुत्र की मौत, पसरा मातम
बंगाल मिरर, देव भट्टाचार्य, आसनसोल : सालानपुर थानान्तर्गत जेमारी के निकट बाइक फिसलकर गिरने से युवक की मौत हो गई। जिसका नाम शेख शहनवाज ( 28 ) बताया जाता है। वह सालानपुर टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष सह जिला परिषद के सदस्य मो. अरमान का पुत्र था। सूचना पाकर आसनसोल जिला अस्पताल में मेयर बिधान उपाध्याय, तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, अड्डा के अध्यक्ष तापस बनर्जी, टीएमसी नेता भोला सिंह, शशिभूषण पांडे, मुकुल उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।














इस हादसे के बाद सालानपुर अंचल के टीएमसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। बताया जाता है कि शहनवाज बाइक लेकर पेट्रोल पंप गया था। वहां से निकल जा रहा था। उसी दौरान बाइक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- আসানসোলে মলয় ঘটকের প্রচারে রোডশো দেবের
- भूतपूर्व पार्षद एवं टीएमसी नेता शिवदास चटर्जी का निधन
- Paschim Bardhaman में अब तक 17 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, TMC का आज
- মাছ” নিয়ে যাত্রা করে মনোনয়ন জমা পান্ডবেশ্বরের বিজেপি প্রার্থীর
- দুর্গাপুরে মনোনয়ন পত্র জমা পাণ্ডবেশ্বরের তৃণমূল প্রার্থী নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তীর নিলেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের আশীর্বাদ

