गुजराती समाज के नवरात्रि उत्सव में शामिल हुए सेल आईएसपी डीआईसी, ईसीएल डीटी
बंगाल मिरर, आसनसोल : श्री आसनसोल गुजराती समाज द्वारा उषाग्राम स्थित गुजराती भवन में आयोजित नवरात्रि उत्सव में बुधवार की रात सेल आईएसपी एवं डीएसपी के निदेशक प्रभारी बीपी सिंह तथा ईसीएल के तकनीकी निदेशक निलाद्री राय अतिथि के रूप में शामिल हुए। गुजराती समाज के अध्यक्ष निखिलेश उपाध्याय एवं पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल पटेल के नेतृत्व में उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों ने गुजराती समाज के आयोजन की सराहना की। इस दौरान गुजराती समाज की महिलाओं ने पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य भी किया।









इस अवसर पर श्री आसनसोल गुजराती समाज की ओर से उपाध्यक्ष मुकेश मेहता, मनोज साहा, मनीष सेठ, हीरेन व्यास, रोहित बाविशी, अरविंद जानी आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष निखिलेश उपाध्याय ने बताया कि गुजराती समाज 1945 से नवरात्रि उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष भी 15 अक्टूबर से इसकी शुरूआत हुई। जो 23 अक्टूबर तक चलेगा।




- Asansol Genexx बैंक कर्मी के फ्लैट में आग, पहुंचे विधायक
- নির্মল বায়ু সমীক্ষা ২০২৬ বাংলার প্রধান শহরগুলির র্যাঙ্কিংয়ে উল্লেখযোগ্য পতন, ২৩ তম স্থানে নামল আসানসোল
- আন্তর্জাতিক যোগা মঞ্চে উজ্জ্বল অন্ডালের চার কন্যা
- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी
- সার্কাস তাঁবুতে কর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, উখড়ায় চাঞ্চল্য


