Kangaroo Kids इंटरनेशनल प्री स्कूल में हेलोवीन डे मनाया गया
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल आर्य कन्या स्कूल रोड स्थित कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल में मंगलवार को हेलोवीन डे मनाया गया । इस दौरान स्कूल के नन्हें-मुन्हें विद्यार्थी तथा शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के मेकअप किए थे । 31 अक्टूबर को पूरे विश्व में इस दिन का पालन किया जाता है इसी को लेकर आज कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल आसनसोल में भी हैलोवीन डे मनाया गया इस मौके पर यहां स्कूल के सभी विद्यार्थी तथा शिक्षक गण उपस्थित थे यहां पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मेकअप किए थे तथा यहां पर बच्चों को तमाम तरह के गेम्स और एक्टिविटीज कराए गए यह बच्चे विभिन्न प्रकार के पोशाकों में सजे हुए थे यहां पर बच्चों द्वारा क्राफ्ट के भी कई काम किए गए जिन्हें देखकर कोई भी दंग रह जाए











इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक बगड़िया ने कहा कि हेलोवीन एक अमेरिकी त्यौहार है लेकिन वह चाहते हैं कि उनके कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल आसनसोल में पढ़ने वाले बच्चों को न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के तमाम देशों की संस्कृति के बारे में पता चले इस वजह से यहां पर हर साल हेलोवीन डे का आयोजन किया जाता है इसके अलावा और भी तमाम तरह के आयोजन किये जाते हैं जिससे इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पूरे विश्व की संस्कृति के बारे में पता चलेगा कार्यक्रम के दौरान स्कूल कोऑर्डिनेटर प्रतिज्ञा बगड़िया स्कूल के टीचर महुआ बनर्जी श्वेता प्रसाद सुष्मिता अनीशा राजू आदि उपस्थित थे


- आसनसोल में विजयादशमी पर सिंदूर खेला में झूमीं महिलाएं, मां दुर्गा की विदाई के समय खुशी के बीच छाई उदासी
- আসানসোল জুড়ে বিজয়া দশমীতে সিঁদুর খেলায় মাতলেন মহিলারা, উমার বিদায়বেলায় আনন্দের মাঝে বিষাদের সুর
- कुल्टी के आरएसएस भवन में विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन
- কুলটির আরএসএস ভবনে বিজয়া দশমীতে অস্ত্রপূজো
- কল্যাণেশ্বরী মন্দিরের সেবাইতের বাড়িতে দিনদুপুরে চুরি, এলাকায় চাঞ্চল্য

