Birla White का पेंट जल्द आयेगा बाजार में, न्यूजयपुर मार्बल हाउस पहुंचे कंपनी नेशनल सेल्स हेड
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के कुमारपुर स्थित न्यू जयपुर मार्बल हाउस ( एनजेएमएच ) में अल्ट्राटेक सीमेंट ( बिरला व्हाइट ) के संयुक्त अध्यक्ष ( सेल्स हेड ) रागेश रावत सोमवार को आसनसोल – दुर्गापुर दौरे पर पहुंचे। एनजेएमएच के प्रमुख मुकेश तोदी ने उन्हें गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने वितरकों से बातचीत कर और उनकी समस्याओं को सुना।














रागेश रावत ने कहा कि बंगाल में बिरला व्हाइट की बाजार में हिस्सेदारी बढ़ी है। कंपनी कभी अपने उत्पाद की गुणवत्ता से समझौता नहीं करती है। इसलिए अन्य कंपनियों के उत्पाद के तुलना में उनकी कीमतों में अंतर रहता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कंपनी पेंट भी लांच करने वाली है। इससे बाजार में और पैठ बढ़ेगी। बंगाल में बाजार काफी अच्छा है। लेकिन यहां काफी अधिक प्रतिस्पर्धा है। इस दौरान कंपनी के जोनल प्रमुख सुशील माथुर, स्टेट प्रमुख रितंबर जाना, सहायक स्टेट प्रमुख मो. अजहर, लव पाल, वितरकों में विक्रम बरनवाल आदि मौजूद थ।
- अजय नदी से अवैध बालू तस्करी के आरोप में एक कारोबारी गिरफ्तार, कांकसा में सनसनी
- নদী থেকে বালি পাচারের অভিযোগে গ্রেফতার এক কারবারি , কাঁকসায় চাঞ্চল্য
- “ईस्टर्न रेलवे इज़ वॉचिंग यू” अभियान की शुरुआत स्टेशन पर गंदगी फैलाने और थूकने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति
- ইস্টার্ন রেলওয়ে ইজ ওয়াচিং ইউ”র শুরু প্রচার স্টেশন নোংরা করা ও থুতু ফেলার বিরুদ্ধে জিরো টলারেন্স নীতি
- बाराबनी में यूथ कंप्यूटर सेंटर द्वारा “वन महोत्सव 2026” का आयोजन


