ASANSOL

भ्रष्टाचारियों के कारण आज नेता शब्द सम्मान नहीं अपमान का शब्द बन गया है : जितेन्द्र तिवारी

बंगाल मिरर, रेलपार : आसनसोल नगर निगम के पूर्व में जितेंद्र तिवारी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आसनसोल के धादका रोड इलाके में  भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।  यहां भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता, मोहन प्रसाद, प्रतिमा कुशवाहा सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे इस मौके पर सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया

 कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संदर्भ में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर नेताजी यह शब्द किसी एक इंसान पर सबसे उपयुक्त बैठता है तो वह सुभाष चंद्र बोस है उन्होंने कहा कि आज के समय राशन चोर, बच्चों के मिड डे मील की चोरी करने वाले लोगों महिलाओं को पौष्टिक आहार पहुंचने की परियोजनाओं में चोरी करने वाले लोगों सहित तमाम भ्रष्टाचार में है लिप्त लोगों को भी नेता कहा जाता है यही वजह है कि आज नेता शब्द सम्मान का नहीं अपमान का गाली का शब्द बन गया है आने वाली पीढ़ी के मन में अगर नेता के प्रति सम्मान को फिर से वापस लौटना है तो हमें विचार करना होगा और नेताओं को अपने आचरण में परिवर्तन लाना होगा और यह काम एकमात्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन आदर्शों का अनुसरण करने पर ही संभव है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *