व्यवसायी महावीर प्रसाद शर्मा का निधन, शोक
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : शिल्पांचल के व्यवसायी एवं आसनसोल मर्चेंट चैंबर आफ कामर्स एवं आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सक्रिय सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा का निधन मंगलवार की सुबह को हो गया। उनके निधन की खबर से शिल्पांचल में शोक की लहर दौड़ गयी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि धनबाद जिले के चिरकुंडा स्थित आवास पर मंगलवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया। वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े थे।














उनके निधन पर आर्य समाज के प्रधान जगदीश केडिया, उद्योगपति नथमल शर्मा, बिजय शर्मा, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा, अध्यक्ष ओम बगड़िया, मुकेश तोदी, fosbecci के सुभाष अग्रवाल , आरपी खेतान, एसबीएफसीआई के जगदीश बागड़ी, वीके ढल्ल क्रेडाई के बिनोद गुप्ता, कोलफील्ड टिंबर एसोसिएशन के संजय तिवारी, आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के गौरीशंकर अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, सतपाल सिंह कीर पिंकी, जामुड़िया के समाजसेवी व व्यवसायी अजय खेतान, मर्चेंट चैंबर के निखिलेश उपाध्याय, रविपाल असी, महावीर स्थान के अरुण शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के सुदीप अग्रवाल, आनंद पारीक आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।
- Asansol RPF SR Dsc होंगे पवन कुमार, राहुल राज गये CSTM
- নারী ও শিশু কল্যান, পুর ও নগরোন্নয়ন দপ্তরের দায়িত্বে অগ্নিমিত্রা পাল আসানসোলে বিজেপি কর্মীদের উল্লাস
- দুর্গাপুরে হোটেল চত্বর রণক্ষেত্র ! কর্মীদের মারধর, ভাঙচুর ও লুটপাটের অভিযোগ কাঠগড়ায় বিজেপি
- বিজেপি সরকারের প্রথম মন্ত্রীসভার বৈঠকে সিদ্ধান্ত ” আয়ুষ্মান ভারত ” প্রকল্প বাস্তবায়নের ঘোষণায় আসানসোলে মিশ্র প্রতিক্রিয়া
- SAIL ISP में BMS का प्रदर्शन

