Breaking : Asansol होटल में युवक का गोली लगा शव, हत्या या आत्महत्या ? लड़की से होगा खुलासा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Breaking Shootout At Asansol ) आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत मनोज सिनेमा के निकट होटल के एक कमरे में युवक की गोली लगा शव बरामद किया गया। इसकी हत्या की गई है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद एआईएमएआईएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास कर रही है। शव को आसनसोल जिला अस्पताल में भेजा गया है।














मृतक का नाम रोहन राम ( 21 ) बताया जाता है। वह नियामतपुर चक्रवर्तीपाड़ा निवासी था। पुलिस का कहना है कि राज राजेश्वर होटल में कल एक लड़की के साथ आया था। वह कॉलेज का छात्र है। कल रात लड़की कमरे से चली गई। वह कमरे में अकेला था। आज जब कमरा नहीं खोला तो पाया कि गोली मारी गई है। उसके सिर पर गोली मारी गई है। बंदूक भी बरामद हुई है।
- সন্ত্রাস ছড়ানো ও প্রতারণার অভিযোগ, গ্রেফতার দুর্গাপুরের আইএনটিটিইউসির ব্লক সভাপতি
- पांडवेश्वर विधानसभा से बड़ी गिरफ्तारी
- TMC जिला अध्यक्ष पर ठगी का आरोप, थाने में शिकायत
- তৃণমূল জেলা সভাপতির নামে আর্থিক প্রতারণার অভিযোগ থানাতে
- IAS Transfer पश्चिम बंगाल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों का

