मेयर को सम्मानित कर, दिया धन्यवाद
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के अस्थायी कर्मियों के लिए रिटायरमेंट बेनिफिट लागू करने तथा सभी कर्मियों को ईपीएफ के दायरे में लाने के लिए कल हुई बजट बैठक में निर्णय लिया गया था। आज निगम के कर्मियों ने इसके लिए मेयर बिधान उपाध्याय को धन्यवाद जताते हुए सम्मानित किया।














गौरतलब है किनगर निगम के सभी अस्थायी कर्मचारियों को ईपीएफ के दायरे में लाया जाएगा। अस्थायी कर्मचारियों (जिन कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति से पहले नगर निगम में पांच साल सेवा की है) की सेवानिवृत्ति के समय या मृत्यु या दुर्घटना के कारण कर्मचारियों को एकमुश्त सहायत राशि ( रिटायरमेंट बेनिफिट ) के रूप में ढाई लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मासिक भत्ता 200 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव है जिनका मासिक भत्ता पहले ही 500 रुपये और नव नियुक्त कर्मियों के लिए कुल 700 रुपये तक बढ़ाया जा चुका है। आरसीएच ठेका श्रमिक का वेतन 2400 रुपये से बढ़ाकर न्यूनतम 5600 रुपये कर दिया गया है।
- পেট্রোলের দাম বৃদ্ধিতে গাড়ি ছেড়ে সাইকেল দুর্গাপুরে অভিনব প্রতিবাদে তিন কংগ্রেস প্রার্থীদের মনোনয়ন জমা
- Barabani में अरिजीत को वोट देना मतलब गुंडाराज, Coal Mafia के कब्जे में BJP जिला कार्यालय : अभिषेक
- বারাবনি সভা থেকে বিজেপিকে আক্রমণ, মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে চতুর্থবারের জন্য মুখ্যমন্ত্রী করার আহ্বান অভিষেকের
- दुर्गापुर में अनोखे विरोध के साथ कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
- इंटक की बैठक श्रमिक आंदोलन मजबूती पर जोर

