Andal में बंदूक की नोंक पर हार्डवेयर दुकान से लाखों लेकर अपराधी फरार
बंगाल मिरर, अंडाल :अंडाल थाना क्षेत्र के दक्षिणखंड बाजार स्थित यूको बैंक के सामने हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की दोपहर नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर बंदूक के नोक पर दुकान मालिक से सात लाख लूटकर फरार हो गए। दुकान के मालिक ने अंडाल थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद अंडाल थाना प्रभारी शांतनु अधिकारी दुकान मालिक को साथ लेकर उसके दुकान गए एवं मालिक से घटना की हर एक पहलू को गंभीरता से समझा।














दुकान के मालिक छोटू आंकुरिया ने बताया उन्हें एक पार्टी को सात लाख रुपया पेमेंट करना था। दोपहर करीब 3.30 बजे वह दुकान में अकेले बैठकर उसी पैसे की गिनती कर रहा था। तेज गर्मी होने के कारण बाजार में सन्नाटा था। उसी वक्त दो नकाबपोश अपराधी अचानक से दुकान में घुस गए। जिसमें से एक अपराधी ने उसके सर पर बंदूक तान दी, दूसरा अपराधी उसके सामने ही बंदूक में गोलियां भर रहा था। उसने कहा जान बचना चाहते हो तो सारे पैसे हमारे हवाले कर दो। डर के कारण उसने अपने दोनों हाथ खड़े कर लिए तभी अपराधी सारे पैसे लेकर फरार हो गए।
- Asansol को मिला पहला मेडिकल कॉलेज, ESI अस्पताल बनेगा ESIC मेडिकल कॉलेज : श्रम मंत्री अर्जुन सिंह
- टीएमसी नेता वीर बहादुर सिंह गिरफ्तार ! अब बचे कितने
- Eastern Railway का बड़ा कदम: Asansol – MUMBAI को 3 दिन, Jasidih – Bengaluru को रोजाना चलाने का भेजा प्रस्ताव
- আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলে সেরা পড়ুয়াদের সংবর্ধনা অনুষ্ঠানে
- बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल आसनसोल जिला सुधारगृह में ‘परिवार दिवस’ एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


