Asansol महावीर स्थान से सीढ़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद,आक्रोश
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol महावीर स्थान से सीढ़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद,आक्रोश। आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत जीटी रोड स्थित महावीर स्थान के पास से अल्यूमीनियम की सीढ़ी चोरी होने से लोगों में आक्रोश है। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की छानबीन के लिए पुलिस मंदिर में आई थी। पुलिस ने आश्वस्त किया कि जल्द ही चोर पकड़े जायेंगे।














महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि मंदिर सेवा समिति की सीढ़ी थी। जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। इसका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता था। आज सुबह जानकारी मिली की सीढ़ी चोरी हो गई है। पुलिस और मंदिर के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। पांच लोगों ने मिलकर सीढ़ी चोरी किया।इसकी जानकारी थाना प्रभारी को देने पर उन्होंने छानबीन के लिए पुलिस भेजी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोर पकड़े जायेंगे।
- Asansol जिला अदालत में फिर बम की धमकी: लगातार दूसरे दिन दहशत, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने की तलाशी
- আসানসোল জেলা আদালতে আবারও হুমকি মেল, বোমাতঙ্ক, ডগ ও বোম স্কোয়াডের তল্লাশি
- রানিগঞ্জে মডিফাইড সাইলেন্সারের দাপট আটকাতে তৎপর পুলিশ ও ট্রাফিক গার্ড
- टीएमसी उम्मीदवारों को 26 को मिल सकता है ग्रीन सिग्नल, जिले में इन्हें मिल सकता है टिकट
- यूको बैंक ने चैंबर के सहयोग से आयोजित किया कार्निवल


