Asansol महावीर स्थान से सीढ़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद,आक्रोश
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol महावीर स्थान से सीढ़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद,आक्रोश। आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत जीटी रोड स्थित महावीर स्थान के पास से अल्यूमीनियम की सीढ़ी चोरी होने से लोगों में आक्रोश है। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की छानबीन के लिए पुलिस मंदिर में आई थी। पुलिस ने आश्वस्त किया कि जल्द ही चोर पकड़े जायेंगे।














महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि मंदिर सेवा समिति की सीढ़ी थी। जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। इसका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता था। आज सुबह जानकारी मिली की सीढ़ी चोरी हो गई है। पुलिस और मंदिर के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। पांच लोगों ने मिलकर सीढ़ी चोरी किया।इसकी जानकारी थाना प्रभारी को देने पर उन्होंने छानबीन के लिए पुलिस भेजी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोर पकड़े जायेंगे।
- SAIL ISP का बुलडोजर चला, तृणमूल के दो कार्यालय ध्वस्त
- সেল আইএসপির জমিতে অবৈধ নির্মাণ বার্নপুরে বুলডোজারে ভাঙা হলো তৃণমূলের দুটি পার্টি অফিস
- ক্রেসারের দূষণে অতিষ্ঠ অবস্থা, সাতসকালে সালানপুরে কারখানার গেটে বিক্ষোভ গ্রামবাসীদের
- সন্ত্রাস ছড়ানো ও প্রতারণার অভিযোগ, গ্রেফতার দুর্গাপুরের আইএনটিটিইউসির ব্লক সভাপতি
- पांडवेश्वर विधानसभा से बड़ी गिरफ्तारी

