ASANSOL

महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा का जन्मदिन मनाया गया

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा का 71वां जन्मदिन आसनसोल महावीर स्थान समिति के कार्यालय में मनाया गया। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद केक काटा गया।

 इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, पार्षद बबीता दास थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सलाहकार नरेश अग्रवाल, प्रबीर धर, लखेश्वर पांडेय, मारवाड़ी युवा मंच के आनंद पारीक, अभिषेक केडिया, सुदीप अग्रवाल, मुकेश शर्मा, विमल जालान मनीष भगत, अभिषेक बर्मन,  समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी ने श्री शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना भगवान से की।

गौरतलब है कि अरुण शर्मा के नेतृत्व में मंदिर समिति विगत कई वर्षों से सराहनीय कार्य कर रहा है। मंदिर का विकास किया गया है तथा विभिन्न सामाजिक कार्य नियमित रूप से किये जाते हैं। 

Leave a Reply