Asansol व्यवसायी ने की आत्महत्या
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत आसनसोल गांव निवासी व्यवसायी पलाश राय ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यवसायी द्वारा उठाये गये इस कदम से सभी आश्चर्यचकित हैं। उनका तृणमूल कांग्रेस से भी सक्रिय जुड़ाव था। घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।













बताया जाता है वह अपने पीछे पुत्र और पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये है। उनका मूल रूप से सरिया का थोक कारोबार था। वह आर्थिक रूप से संपन्न भी थे। आज सुबह घर से निकले एक जगह लोगों के साथ बैठकर चाय भी पी। उसके कुछ देर पास घर के पास ही खरीदे गये एक मकान में जाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर हर कोई आश्चर्यचकित है।
- लायंस क्लब ऑफ दुर्गापुर ने विधायकों को सम्मानित किया
- Leonel The Last पुस्तक का विमोचन किया मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने
- Suvendu Cabinet Expansion: 35 मंत्री कल लेंगे शपथ !
- মেসির জানাঅজানা তথ্য সহ কুইজের প্রশ্নের সম্ভার বার্নপুরে ” লিওনেল এ্যাট লাস্ট ” বইয়ের উদ্বোধনে মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল
- रानीगंज में दिनदहाड़े बैंक अधिकारी से लाखों की सोने की चेन की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

