RANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज में दिनदहाड़े बैंक अधिकारी से लाखों की सोने की चेन की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

बंगाल मिरर, रानीगंज : रानीगंज में रविवार दोपहर एक साहसिक छिनतई की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के बीचों-बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी एक गली में बाइक सवार बदमाशों ने एक बैंक अधिकारी के गले से लगभग 52 ग्राम वजनी और करीब 8 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, निजी बैंक के अधिकारी गुलशन कुमार अरोड़ा दोपहर करीब 1:45 बजे बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं सके। बदमाशों का पीछा करने की कोशिश में वह सड़क पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक एक बाइक पर तेजी से भागते दिखाई दिए हैं, जिनमें एक ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क पहन रखा था। दोनों रानीगंज से पंजाबी मोड़ की ओर जाते हुए देखे गए हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आशंका है कि यह वही गिरोह हो सकता है जिसने पहले बांकुड़ा और बीरभूम में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया था।

प्रारंभिक जांच में यह भी माना जा रहा है कि बदमाशों ने बैंक अधिकारी का पीछा कर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।फिलहाल पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाका चेकिंग कर रही है और आरोपियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *