आसनसोल नगर निगम ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
बंगाल मिरर, आसनसोल : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का कल रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया वह 92 वर्ष के थे आज उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से नगर निगम के हाल में उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक कमिश्नर राजू मिश्रा सहित विभिन्न एमएमआईसी और पार्षदों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।














इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि कल भारतीय इतिहास के महानतम नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया उन्होंने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री थे तब भी उससे पहले उन्होंने देश के वित्त मंत्रालय के जिम्मेदारी संभाली थी रिजर्व बैंक के गवर्नर थे उन्होंने जो भी जिम्मेदारी संभाली है उसको बहुत उत्कृष्ट तरीके से निभाया और उनका पांडित्य उनकी सूझबूझ यह सब हम सबके लिए प्रेरणादाई हैं उन्होंने कहा कि उनके चले जाना भारतीय राजनीति और समाज जीवन के लिए बहुत दुखदाई है उन्होंने डॉक्टर मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपने संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस दे
- দিনে দুবার কাজ করার নির্দেশ প্রতিবাদে বার্নপুরের বোরো অফিসে বিক্ষোভ পুরনিগমের সাফাই কর্মীদের
- हाइजैक कंटेनर मामले में कांकसा पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड से 1.20 करोड़ रुपये के गारमेंट्स बरामद, दो गिरफ्तार
- হাইজ্যাক হওয়া কনটেনারের সূত্র ধরে সাফল্য কাঁকসা পুলিশের ঝাড়খণ্ড থেকে উদ্ধার ১ কোটি ২০ লক্ষ টাকার সামগ্রী, ধৃত দুই
- ईसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, टीएमसी नेता विनोद नोनिया के कथित कार्यालय को किया ध्वस्त
- ECL-এর জমিতে অবৈধ নির্মাণ, তৃণমূল নেতা বিনোদ নোনিয়ার কথিত কার্যালয়ে বুলডোজার


