ASANSOL

गिरफ्तार टीएमसी के दो नेताओं को गांव में घुमाकर कराई गई तलाशी

*बंगाल मिरर, रानीगंज*: चुनाव बाद हिंसा के एक मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं अशोक हेला और विवेक मंडल को केंद्रीय एवं राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके गांव एगरा में ले जाकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोनों आरोपियों को कमर में रस्सी बांधकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल घुमाया गया।जानकारी के अनुसार, अशोक हेला पंचायत के पूर्व उपप्रधान रह चुके हैं, जबकि विवेक मंडल तृणमूल श्रमिक संगठन से जुड़े नेता बताए जाते हैं। पुलिस दोनों को उनके घरों और अन्य संभावित ठिकानों की तलाशी के लिए गांव लेकर पहुंची थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के मामलों में दोनों नेताओं के खिलाफ आरोप हैं। तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और दोनों नेताओं के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।

हालांकि किसी प्रकार की शारीरिक झड़प या हमले की घटना नहीं हुई।ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों नेताओं ने लंबे समय तक क्षेत्र में दबाव और अत्याचार का माहौल बनाया था। इसी कारण लोगों में उनके प्रति नाराजगी देखी गई।वहीं, अशोक हेला और विवेक मंडल ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि राज्यभर में तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई चल रही है, यह उसी का हिस्सा है।दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दावा है कि दोनों नेता क्षेत्र में भ्रष्टाचार और कथित अत्याचार की विभिन्न घटनाओं से जुड़े रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *